Kitchen Cleaning Tips: रसोई की दराज की ट्रॉली पर जम गया है ज़ंग? इस घरेलू तरीके से करें साफ, नहीं पड़ेगी क्लीनर की जरूरत

Kitchen Cleaning Tips: मॉड्यूलर किचन की स्टील ट्रॉली पर जंग, पानी और तेल के जिद्दी दाग जम गए हैं? तो महंगे क्लीनर खरीदने से पहले नमक और नींबू का यह आसान घरेलू तरीका जान लें. साथ ही जानें ट्रॉली को दोबारा गंदा और जंग लगने से बचाने के आसान टिप्स.

Advertisement
रसोई की गंदी ट्रॉली को चमकाने के लिए नींबू-नमक काम आ सकता है. (Photo: ITG) रसोई की गंदी ट्रॉली को चमकाने के लिए नींबू-नमक काम आ सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

Kitchen Cleaning Tips: रसोई में साफ-सफाई का कितना भी ध्यान रख लें, लेकिन कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहां गंदगी धीरे-धीरे अपनी जगह बना ही लेती है. आजकल किचन मॉड्यूलर हो गई हैं, जिनमें लगीं स्टील ट्रॉली भी धीरे-धीरे गंदी हो जाती हैं. इसमें रखे बर्तनों से टपकने वाला पानी, तेल के छींटे और नमी कई बार ट्रॉली पर जिद्दी दाग और जंग के निशान छोड़ देते हैं. शुरुआत में ये निशान छोटे दिखाई देते हैं, लेकिन समय के साथ पूरी ट्रॉली का लुक खराब कर देते हैं. ऐसे में लोग इन्हें हटाने के लिए महंगे क्लीनर खरीदते हैं या फिर ट्रॉली बदलने तक की सोचने लगते हैं.

Advertisement

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद नमक और नींबू भी सफाई में काम आ सकते हैं? जी हां, इस घरेलू हैक की मदद से स्टील ट्रॉली पर लगे दाग साफ आसानी से साफ हो जाते हैं. यानी थोड़ी मेहनत और सही तरीके से सफाई करके पुरानी ट्रॉली को फिर से चमका सकते हैं. 

सबसे पहले ट्रॉली को करें खाली
ट्रॉली की सफाई शुरू करने से पहले उसमें रखे सभी बर्तन, चम्मच, कटोरियां और दूसरे सामान बाहर निकाल लें. इससे ट्रॉली के कोनों और उन हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा, जहां आमतौर पर सफाई नहीं हो पाती है. इसके बाद किसी सूखे कपड़े से धूल और ऊपर जमी गंदगी हटा दें.

जंग और दाग वाली जगह पर डालें नमक
अब ट्रॉली के उन हिस्सों को देखें जहां पानी के निशान, ज़ंग या गंदगी जम गई है. इन जगहों पर सबसे पहले नमक छिड़का जाता है. नमक का हल्का खुरदरा टेक्शचर सफाई में मदद करता है. हालांकि, इसे बहुत जोर से रगड़ने से बचना चाहिए, ताकि स्टील पर खरोंच न आए.

Advertisement

नमक के ऊपर निचोड़ें नींबू का रस
नमक डालने के बाद उसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ें. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड कुछ तरह के दाग और जंग के हल्के निशान हटाने में मदद कर सकता है. नमक और नींबू का ये मिश्रण कुछ घंटों तक वहां पर लगा रहने दें.  

कपड़े से साफ करें, फिर देखें फर्क
कुछ समय बाद मुलायम कपड़े या स्पंज की मदद से उस जगह को हल्के हाथों से साफ करें. इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह पोंछकर उसे पूरी तरह सुखा लें. इससे बचा हुआ नींबू और नमक भी हट जाएगा. ट्रॉली पर लगे हल्के दाग और गंदगी कम हो सकती है. हालांकि, अगर जंग काफी पुरानी है या स्टील खराब हो चुकी है, तो ये नुस्खा पूरी तरह असरदार नहीं होगा.

ट्रॉली को दोबारा गंदा और जंग लगने से कैसे बचाएं?
सिर्फ एक बार सफाई कर लेना काफी नहीं है. रसोई की ट्रॉली को लंबे समय तक साफ रखने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.

  • ट्रॉली में गीले बर्तन रखने से बचें.
  • पानी या तेल गिरने पर तुरंत कपड़े से साफ कर दें.
  • समय-समय पर ट्रॉली के कोनों और नीचे के हिस्सों की सफाई करें.
  • सफाई के बाद स्टील की सतह को गीला न छोड़ें.
  • बर्तनों को ट्रॉली में रखने से पहले अच्छी तरह सुखा लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »