Gen Z की पसंद बदल रही है घर सजाने का तरीका, ऐसे ले रहे हैं आइडिया

जेन जी अब अपने घर को सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि अपनी पसंद और पर्सनैलिटी दिखाने का तरीका भी मान रहे हैं. घर की सजावट से लेकर उसमें होने वाले बदलावों तक, उनकी पसंद का असर दिख रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, घर के मालिकों को उनकी जरूरतों और पसंद के आधार पर चार कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें कुछ लोग घर की सुविधाओं को अहमियत देते हैं, तो कुछ सजावट, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बार-बार बदलाव करने में इंटरेस्ट रखते हैं.

Advertisement
जेन जी में क्यों बढ़ा घर सजाने का क्रेज? जेन जी में क्यों बढ़ा घर सजाने का क्रेज?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

भारत में घर खरीदने और उसे बेहतर बनाने के तरीकों में बदलाव देखने को मिल रहा है. अब युवा घर से जुड़ी चीजें चुनते वक्त अपनी पसंद, जरूरतों और लाइफस्टाइल को भी ध्यान में रख रहे हैं. डेलॉयट की सितंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार घर खरीदने वाले लोगों की ऐवरेज उम्र पहले 40 साल के आसपास हुआ करती थी, जो अब घटकर 30 साल के शुरुआती सालों में आ गई है.

Advertisement

सोशल मीडिया से मिल रहे हैं घर सजाने के आइडिया

घर से जुड़ी चीजें खरीदने के लिए सोशल मीडिया एक अहम जरिया बन रहा है. डेलॉयट की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 80% खरीदार सोशल मीडिया के जरिए घर और घरेलू इस्तेमाल के सामान के बारे में जानते हैं. वहीं, हर तीन में से एक ग्राहक का कहना है कि ब्रांड के वीडियो उनके खरीदारी के फैसले को प्रभावित करते हैं.

युवाओं में इसका असर ज्यादा दिखाई देता है. रिपोर्ट के अनुसार, 18 से 28 साल की उम्र के करीब 57 % लोग घर से जुड़ी चीजों के लिए क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से आइडिया लेते हैं. वहीं, 45 से 60 साल के लोगों में ये आंकड़ा 27% है.

अब कस्टमर सोशल मीडिया पर किसी सोफे, लाइटिंग या किचन से जुड़ा आइडिया देखने के बाद उसके बारे में ऑनलाइन जानकारी जुटाते हैं, दूसरे ऑप्शन्स से तुलना करते हैं और फिर दुकान जाकर खरीदारी कर सकते हैं.

Advertisement

घर को अपनी पसंद के मुताबिक बनाना चाहते हैं युवा

जेन जी के लिए घर से जुड़ी चीजों में पर्सनल पसंद का महत्व बढ़ रहा है. डेलॉयट के सर्वे के मुताबिक, 18 से 28 साल के करीब 35% लोग घर में सुधार को अपनी पसंद जाहिर करने से जोड़ते हैं. 45 से 60 साल के लोगों में ऐसा मानने वालों की संख्या 26% है.

रिपोर्ट में घर के मालिकों को चार अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है. इनमें 39% लोग ऐसे हैं, जो घर में काम आने वाली चीजों को प्राथमिकता देते हैं. वहीं, 34% लोग घर को अपनी पसंद और लाइफस्टाइल के हिसाब से सजाना पसंद करते हैं. इसके अलावा, 21% लोग स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाले घर पसंद करते हैं, जबकि 6% लोग अपने घर में लगातार बदलाव और अपग्रेड करते रहते हैं. इन सभी की पसंद अलग-अलग है, जिसमें घर की उपयोगिता, सजावट, टेक्नोलॉजी और बार-बार बदलाव करना शामिल है.

यह भी पढ़ें: "Gen Z Credit Card: कर्ज़ सहारे Gen Z? खुलकर कर रहा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, सामने आई रिपोर्ट

घर में छोटे-छोटे बदलावों पर भी ध्यान

अब घर में बदलाव सिर्फ एक बार होने वाला काम नहीं रह गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, युवा ऐसे फर्नीचर में इंटरेस्ट दिखा रहे हैं जिन्हें अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सके. घर में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है.

Advertisement

इसके अलावा, पर्दे, कालीन, कुशन और बेडशीट जैसी चीजों को बदलकर घर के लुक में बदलाव करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है. अपनी जरूरत के मुताबिक फर्नीचर और घर से जुड़ी चीजों को चुनने का चलन इस बदलाव का हिस्सा है.

2030 तक कितना बढ़ सकता है बाजार?

डेलॉयट का अनुमान है कि भारत का होम और हाउसहोल्ड बाजार अगले पांच साल में 1.6 गुना बढ़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2030 तक यह बाजार 260 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. इसमें बेहतर और प्रीमियम सामान की मांग, घर में बार-बार बदलाव करने का चलन और बड़े शहरों के साथ दूसरे इलाकों में बढ़ती आकांक्षाओं की भूमिका हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »