गन्ना तनाव कम कर बढ़ाता है नींद

अगर आपको नींद नहीं आती और अक्सर तनाव में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. शोधकर्ताओं के अनुसार गन्ने का रस पीने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है.

Advertisement
Sugar Cane Sugar Cane

वंदना भारती

  • टोक्यो,
  • 07 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है, जिनकी तनाव के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती. भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने पाया कि गन्ने और अन्य प्राकृतिक उत्पादों में पाए जाने वाला एक सक्रिय तत्व तनाव को खत्म कर नींद बढ़ा देता है.

शोध में पाया गया कि वर्तमान में उपलब्ध नींद की गोलियां तनाव पर कोई असर नहीं करतीं और उनके काफी दुष्प्रभाव भी होते हैं.

Advertisement

महेश कौशिक और जापान के त्सुकूबा यूनिवर्सिटी के योशिहिरो उरादे के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने पाया कि ऑक्टाकोसोनॉल तनाव को कम कर देता है और नींद को वापस सामान्य स्तर पर ले आता है.

यह यौगिक पदार्थ विभिन्न दैनिक खाद्य पदार्थों जैसे कि गन्ना, चावल की भूसी, गेहूं के बीज का तेल, मधुमक्खी मोम आदि में प्रचुर मात्रा में मौजूद है.

पत्रिका 'साइंटिफिक रिपोर्ट्स' में प्रकाशित शोध के मुताबिक खून के प्लाज्मा में कोर्टिकोस्टेरोन का स्तर बढ़ने से मानव में तनाव बढ़ता है.

शोधकर्ताओं ने पाया कि ऑक्टाकोसैनल एक यौगिक पदार्थ है, जो गन्ने के रस में पाया जाता है. यह तनाव के कारण अनिंद्रा के उपचार के लिए उपयोगी हो सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »