स्मार्टफोन के एप से होगा डिप्रेशन का इलाज, जानें कैसे...

स्मार्टफोन पर चलने वाले कई एप्प अवसाद के प्रभावी उपचार में मददगार साबित हो सकते हैं. एक अध्ययन में इस बात का दावा किया गया है.

Advertisement
Smartphone App Smartphone App

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

स्मार्टफोन पर चलने वाले कई एप्प अवसाद के प्रभावी उपचार में मददगार साबित हो सकते हैं. एक अध्ययन में इस बात का दावा किया गया है.

इससे आने वाले समय में इस बीमारी से ग्रस्त लाखों लोगों को मदद मिलने की संभावना पैदा हुई है. अवसाद विश्व का सबसे आम मानसिक विकार है और दुनिया भर में दिव्यांग होने का एक प्रमुख कारण भी.

Advertisement

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि स्मार्टफोन एप्प से लोगों के अवसाद के लक्षण में उल्लेखनीय कमी आई है. अध्ययन करने वालों में ऑस्ट्रेलिया के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ काम्पलिमेंट्री मेडिसिन और अमेरिका के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं.

एनसीआईएम के प्रोफेसर जिरोम सैरिस ने कहा, आंकड़ों से यह पता चलता है कि स्मार्टफोन से लोगों को अपने मानसिक स्वास्थ्य पर नजर रखने, उसे समझाने और उसके प्रबंधन में मदद मिल सकती है.

इस अध्ययन का प्रकाशन वर्ल्ड साइकैट्री जर्नल में हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement