Refind Flour Alternatives: मैदा की जगह इस्तेमाल करें ये 6 तरह का आटा, शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे

मैदा स्वाद में भले ही लाजवाब हो, लेकिन सेहत के लिए यह किसी दुश्मन से कम नहीं है. अगर आप भी अपनी डाइट से मैदे को बाहर करना चाहते हैं, तो ये 8 हेल्दी विकल्प आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं. स्वाद और सेहत का यह परफेक्ट कॉम्बिनेशन जरूर आजमाएं.

Advertisement
मैदा की जगह कई हेल्दी अल्टरनेटिव्स इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG) मैदा की जगह कई हेल्दी अल्टरनेटिव्स इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

Refind Flour Alternatives: फास्ट फूड के बढ़ते चलन के कारण मैदा का इस्तेमाल काफी अधिक बढ़ गया है. मिलिंग और ग्रेन के डेटा के मुताबिक, भारत में 15 से 20 करोड़ किलो प्रति वर्ष मैदा की खपत है. इसका अधिकतर हिस्सा बेकरी, नूडल्स, स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड में जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हद से ज्यादा रिफाइन होने के कारण मैदा अपनी सारी पौष्टिकता खो देता है? इसमें फाइबर और जरूरी विटामिन्स की भारी कमी होती है जो डाइजेशन बिगाड़ने और वजन बढ़ाने का काम करता है. अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो मैदे को अपनी किचन से हटाकर कुछ हेल्दी विकल्पों को शामिल कर सकते हैं.

Advertisement

हार्ट और डाइजेशन में भी फायदेमंद

मैदे का सबसे बेहतरीन विकल्प 'होल व्हीट फ्लोर' यानी चोकर वाला गेहूं का आटा है. इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पेट को साफ रखने और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके अलावा यदि आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ओट्स का आटा (Oat Flour) एक शानदार चॉइस है. यह न सिर्फ हल्का होता है बल्कि हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. पैनकेक और मफिन्स बनाने के लिए यह मैदे की जगह बेस्ट रिप्लेसमेंट है.

मिलेट्स का जादू: रागी, ज्वार और बाजरा

भारतीय परंपरा में मिलेट्स यानी मोटे अनाज का हमेशा से महत्व रहा है. रागी का आटा कैल्शियम से भरपूर है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. वहीं, ज्वार और बाजरा ग्लूटेन-फ्री होते हैं जिससे ये उन लोगों के लिए रामबाण हैं जिन्हें गेहूं से एलर्जी है. बाजरे का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. इन आटों को आप रोटी या चीले के रूप में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

प्रोटीन से भरपूर बेसन और बादाम का आटा

अगर आप बेकिंग के शौकीन हैं और हेल्दी कुकीज या केक बनाना चाहते हैं तो बादाम का आटा (Almond Flour) इस्तेमाल करें. इसमें हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई भी होता है. वहीं भारतीय घरों में मशहूर बेसन भी मैदे का एक अच्छा ऑपशंस है. प्रोटीन से भरपूर बेसन न केवल पकोड़े और कढ़ी के काम आता है बल्कि इसे अन्य आटों के साथ मिलाकर इसकी पौष्टिकता को और बढ़ाया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement