Sara Tendulkar Birthday Photos: क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपना 29वां बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें सारा अपनी भाभी और करीबी दोस्त सानिया चंदोक के साथ मस्ती करती और हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं. दोनों के बीच की शानदार बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है, इसके अलावा बर्थडे गर्ल सारा की शॉर्ट ड्रेस ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं.
सानिया ने दिखाई सारा के बर्थडे की झलक
सानिया और सारा दोनों क्लोज फ्रेंड हैं और अब दोनों ननद-भाभी भी बन चुकी हैं. ऐसे में दोनों एक खास बॉन्ड शेयर करती हैं, अपनी ननद को बर्थडे विश करते हुए सानिया ने सारा के बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक फैंस के साथ शेयर की है. सानिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सानिया ने प्लेट पकड़ रखी है और सारा उसमें से स्लाइस उठाकर अपने पेट डॉग्स को खिला रही हैं और फिर उनको किस भी कर रही हैं.
सारा और सानिया दोनों ही एनिमल लवर्स हैं और उन्होंने घर में भी दो डॉग पाल रखे हैं. जिनके साथ अक्सर वो मस्ती करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा सारा के लिए बांद्रा के रेस्टोरेंट में एक खास पार्टी रखी गई थी, जिसमें उनकी फैमिली के अलावा फ्रेंड्स भी शामिल हुए थे.
पार्टी में सारा और सानिया का ग्लैमरस लुक
बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए सारा और सानिया दोनों ने ही बेहद स्टाइलिश आउटफिट पहने थे, जो उन पर परफेक्ट लग रहे थे. जहां सारा ने जेब्रा प्रिंट वाली मिनी ड्रेस पहनकर अपने लुक को बोल्ड और ट्रेंडी बनाया, वहीं सानिया ऑलिव ग्रीन ड्रेस में एलिगेंट दिखीं. दोनों ने अपने आउटफिट के साथ मिनिमल एक्सेसरीज स्टाइल की थीं, जिससे उनका ओवरऑल लुक काफी ग्लैमरस लग रहा था.
जेब्रा प्रिंट मिनी ड्रेस में दिखीं बर्थडे गर्ल सारा
सारा तेंदुलकर ने अपनी बर्थडे पार्टी के लिए खास ब्लैक एंड ऑफ-व्हाइट कलर की जेब्रा प्रिंट वाली मिनी ड्रेस पहनी थी. ड्रेस का प्रिंट और मिनी लेंथ उनके लुक को मॉडर्न बना रहे थे. आउटफिट में लॉन्ग शीयर स्लीव्स के साथ रफल्ड टेक्सचर भी था, इसके साथ ही बैकलेस डिजाइन ने ड्रेस को ग्लैमरस टच भी दिया. इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक्सेसरीज को मिनिमल रखते हुए हूप इयररिंग्स पहने. सारा की यह ड्रेस पॉपुलर ब्रांड जारा की एक ट्रेंडी एनिमल प्रिंट Tulle ड्रेस है, जिसकी कीमत करीबन 2,350 रुपये है.
ऑलिव ग्रीन ड्रेस में सानिया चंदोक का एलिगेंट लुक
ननद सारा के बर्थडे सेलिब्रेशन में भाभी सानिया ने भी अपने लुक से सबको इंप्रेस किया. सानिया ने ऑलिव ग्री कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी. इस ड्रेस की फिटिंग उनके लुक को खास बना रही थी. फुल शीयर नेट स्लीव्स ने आउटफिट को एक सॉफ्ट और एलिगेंट टच भी दिया. सानिया ने अपने बालों को खुला रखते हुए वेवी स्टाइल में सेट किया. बॉडीकॉन ड्रेस के साथ सानिया ने डायमंड डैंगलर इयररिंग्स पहने, जो उनके वेस्टर्न लुक को और खास बना रहे थे.
दोस्तों ने केक पर लिखवाया- 'हॉट गर्ल्स की उम्र नहीं बढ़ती'
सारा ने बर्थडे पार्टी में अपनी भाभी सानिया और दोस्तों संग खूब मस्ती की, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर की हैं. इनमें वो अपने दोस्तों के साथ फोटो क्लिक कराती दिखाई दे रही हैं तो कभी केक काटने से पहले आंख बंद करके विश मांगती नजर आ रही हैं. सारा के बर्थडे केक पर उनकी दोस्तों ने एक खास मैसेज भी लिखवाया, 'हॉट गर्ल्स की उम्र नहीं बढ़ती है..हैप्पी बर्थडे सारा.' सारा के बर्थडे की यह इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग उन पर खूब प्यार भी बरसा रहे हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क