बड़ी बहू श्लोका की मम्मी के साथ 'नवरात्रि' मनाने पहुंचीं नीता अंबानी, समधनों पर चढ़ा 'गुजराती रंग'! जोड़ी देख कहेंगे- 'बहुत खूब'

नवरात्रि समारोह में नीता अंबानी अपनी बड़ी बहू श्लोका अंबानी की मां मोना मेहता के साथ नजर आईं. ऑरेंज-पिंक लहंगा, बांधनी दुपट्टा और शाही जूलरी में नीता अंबानी का गुजराती लुक बेहद खूबसूरत लगा, वहीं मोना मेहता भी ब्राइट पिंक लहंगा-चोली में छा गईं.

Advertisement
नीता अंबानी, बड़ी बहू श्लोका की मम्मी मोना मेहता के साथ नजर आईं. (Photo: Instagram/@tamannat_  ) नीता अंबानी, बड़ी बहू श्लोका की मम्मी मोना मेहता के साथ नजर आईं. (Photo: Instagram/@tamannat_ )

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

नवरात्रि के मौके पर हर तरफ गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है. इस त्योहार पर लोग पारंपरिक कपड़े पहनकर मां दुर्गा की पूजा करते हैं और गरबा खेलकर उत्सव का आनंद लेते हैं. देशवासियों के साथ ही अंबानी परिवार में भी नवरात्रि का जश्न देखने को मिल रहा है. कुछ दिन पहले स्वदेश में हुए नवरात्रि इवेंट के बाद अब नीता अंबानी को एक बार फिर इस नौ दिवसीय त्योहार का आनंद लेते देखा गया. हाल ही में एक नवरात्रि समारोह की कुछ खूबसूरत तस्वीरों सामने आईं, जिसमें नीता अंबानी अपनी बड़ी समधन मोना मेहता के साथ नजर आ रही हैं. मोना मेहता, नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका अंबानी की मां हैं. दोनों समधनों का पारंपरिक गुजराती अंदाज और उनके चेहरे की मुस्कान लोगों का ध्यान खींच रही है.

Advertisement

इन तस्वीरों में नीता अंबानी और मोना मेहता दोनों ही गुजराती रंग में रंगी नजर आ रही हैं. जहां नीता अंबानी का रंग-बिरंगा और शाही लुक बेहद सुंदर लग रहा है, वहीं मोना मेहता भी कलरफुल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं. दोनों के कपड़ों से लेकर जूलरी तक में त्योहार की रौनक साफ दिखाई दे रही है.

रंग-बिरंगी सजावट से सजा नवरात्रि का पंडाल
नवरात्रि समारोह की तस्वीरों में सजावट भी देखने लायक है. पंडाल को रंग-बिरंगे पर्दों और गुलाबी, नारंगी व सफेद रंग की लालटेन से सजाया गया है. रोशनी और ट्रेडिशनल सजावट पूरे माहौल को बेहद खूबसूरत बना रही है. ऐसे में गरबा और डांडिया के साथ त्योहार का उत्साह भी देखते ही बनता है.

इस रंगीन माहौल के बीच नीता अंबानी और मोना मेहता के लुक बेहद उभरकर सामने आ रहे हैं. दोनों ट्रेडिशनल कपड़ों में पोज देती नजर आ रही हैं. उनके लुक में जहां गुजराती संस्कृति की झलक दिखाई देती है, वहीं त्योहार के लिए तैयार होने का उत्साह भी नजर आता है.

Advertisement
लहंगा-चोली पहन खूबसूरत लगीं नीता अंबानी. (Photo: Instagram/tamannat_)

नीता अंबानी के गुजराती लुक ने खींचा ध्यान
नीता अंबानी अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. ट्रेडिशनल लुक्स से लेकर शाही जूलरी तक, उनका हर अंदाज चर्चा में रहता है. नवरात्रि समारोह में भी उनका लुक काफी खास नजर आया. उन्होंने ऑरेंज और रानी पिंक रंगों के खूबसूरत कॉम्बिनेशन का लहंगा चोली पहना, जो त्योहार के माहौल के साथ खूब जंच रहा था.

उनके लहंगे पर नीचे की तरफ गोल्डन कलर का बहुत चौड़ा बॉर्डर था. उन्होंने इसे गोल गले की चोली के साथ पेयर किया, जिसकी हाफ स्लीव्स पर गोल्डन कढ़ाई की गई थी. उनके लहंगा-चोली के साथ बांधनी दुपट्टा उनके लुक को पारंपरिक गुजराती टच दे रहा था. बांधनी कपड़े की खासियत उस पर बने छोटे-छोटे बंधेज के डिजाइन होते हैं, जो इसे कलरफुल और अट्रेक्टिव बनाते हैं. नीता अंबानी के लहंगे और दुपट्टे पर गोटा-पट्टी का काम भी किया गया था, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था. इसका साथ ही कलरफुल लटकन भी लगाई गई थी.

लहंगा-चोली को नीता अंबानी ने हैवी जूलरी के साथ पेयर किया. (Photo: Instagram/tamannat_)

भारी हार और मैचिंग जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
नीता अंबानी ने अपने पारंपरिक लुक के साथ जूलरी का भी खास ध्यान रखा. उन्होंने गले में लेयर्ड गोल्ड और पोलकी डिजाइन वाला भारी हार पहना. इसके साथ मैचिंग झुमके और लाल-गोल्डन चूड़ियां उनके पूरे लुक को रॉयल अंदाज दे रही थीं.

Advertisement

नीता अंबानी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए माथे पर बिंदी लगाई और हाथ में मैचिंग पोटली बैग लिया हुआ था. हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्हें अपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था, जिसे उन्होंने गजरे से सजाया था. नीता अंबानी का अंदाज त्योहार के हिसाब से एकदम परफेक्ट नजर आया. 

मोना मेहता भी लहंगा-चोली पहने दिखाई दीं. (Photo: Instagram/tamannat_)

 

मोना मेहता की सादगी ने भी जीता दिल
नीता अंबानी की समधन मोना मेहता ने भी अपने ड्रेसिंग स्टाइल से सबका ध्यान खींचा. श्लोका अंबानी की मां ने इस मौके पर ब्राइट पिंक कलर का लहंगा-चोली पहना. उनके लहंगे पर नीचे की तरफ पीले और ऑरेंज कलर के धागों से कढ़ाई की गई थी, जो इसे हैवी लुक दे रही थी. वहीं, उन्हें लहंगे को कलरफुल फूलों की कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था. इसके साथ मोना ने बांधनी प्रिंट का दुपट्टा ओढ़ा, जो उनके लुक में ट्रेडिशनल टच जोड़ रहा था. 

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मोना ने मिनिमल जूलरी पहनी. उन्होंने कानों में डायमंड स्टड्स और हाथों में डायमंड कड़े पहने, जो साड़ी के रंग के साथ अच्छा लग रहा था. माथे पर बिंदी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »