Kangana Ranaut Navratri Look: देसी अंदाज में छाईं कंगना रनौत, लहंगे और ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी में ढाया कहर, लहंगे की कीमत इतनी कि आ जाएगा सोने का सेट

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर नवरात्र के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बेहद सुंदर और हेवी लहंगा पहने नजर आ रही हैं. ये लहंगा तोरणी ब्रैंड का है जिसकी कीमत 2 लाख से ऊपर बताई गई है.

Advertisement
कंगना ने पहना 2 लाख का लहंगा (Photo: ITG) कंगना ने पहना 2 लाख का लहंगा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत हमेशा से अपने बेहतरीन एथनिक फैशन सेंस और रॉयल चॉइस के लिए जानी जाती हैं. नवरात्रि के खास अवसर पर कंगना रनौत ने अपना एक बेहद स्टनिंग और गॉर्जियस एथनिक लुक शेयर किया है, जिसमें वो पारंपरिक डिजाइनर लहंगे में कहर ढा रही हैं.

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर छत्तीसगढ़ में फेस्ट के दौरान पहने गए बेहतरीन लहंगे की तस्वीरें शेयर कीं. कंगना ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'नवरात्रि नारीत्व का उत्सव है और गरबा... इन सबके केंद्र में देवी (शक्ति) हैं. नवरात्रि की शुभकामनाएं. ढोलिडा 2026.' 

Advertisement

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा, 'अपनी पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े परिधान पहनना बहुत खुशी की बात है. गरबा उत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में होना भी बहुत अच्छा लग रहा है. यहां फोटोशूट का एक छोटा सा BTS (बिहाइंड-द-सीन्स) है.'

कंगना ने पहना था ये बेहद सुंदर लहंगा

कंगना रनौत के डिजाइनर लेबल 'तोरानी' का शानदार सिल्क लहंगा पहना था जिसकी कीमत उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर 2,10,500 रुपये दी गई है. ब्रांड के अनुसार, यह लहंगा सिंधु घाटी सभ्यता की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है और इसमें रंगों के बेहतरीन तालमेल के साथ फेस्टिव वियर की एक आकर्षक और जीवंत डिजाइन शैली देखने को मिलती है.

कंगना के आउटफिट में एक घेरदार लहंगा और बारीक कढ़ाई वाली चोली शामिल है. इस चोली के पीछे क्रॉस-क्रॉस डोरियां और आकर्षक लटकनें लगी हैं जो इसे एक बोल्ड लुक दे रही हैं. कंगना ने अपने कंधे पर एक मैचिंग प्रिंटेड दुपट्टा ओढ़ा है जिस पर भी शानदार लटकनें लगी हैं जो उनके नवरात्रि लुक को और सुंदर दिखा रही हैं.

Advertisement

बारीक डिजिटल प्रिंट और बेहतरीन कढ़ाई वाले इस डिजाइन में पारंपरिक प्रतीकों को एक सुंदर और आकर्षक रूप में ढाला गया है. मरून और कई रंगों वाले इस कपड़े पर बेहद बारीक बॉर्डर और लटकन  का काम है, जो घूमते समय बहुत सुंदर लगते हैं.

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पर टिक जाएंगी निगाहें
इस शाही लहंगे में चार चांद लगाने के लिए कंगना ने बेहद सुंदर, हैवी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी पहनी थी जिसमें एक भारी-भरकम एथनिक नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और कंगन थे जो उनके लुक को बिल्कुल रॉयल और ग्रेसफुल बना रहे थे.

मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो कंगना ने बालों को करीने से बांधकर बनाया गया बन और माथे पर छोटी सी बिंदी उनके इस ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट कर रही है.

सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस गॉर्जियस नवरात्रि लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन मान रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »