कोलकाता के चोर बागान में हुई भगदड़ की घटना पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इस हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. दिलीप घोष ने कहा कि बड़े आयोजनों में अक्सर थोड़ी सी चूक या सावधानी में कमी के कारण ऐसी घटनाएं हो जाती हैं. ऐसे मामलों में आयोजकों को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है ताकि भविष्य में हादसे रोके जा सकें.