IPL मैच देखने पहुंचीं अखिलेश यादव की बेटियां अदिति-टीना, स्टाइलिश लुक पर सब फिदा; रिंकू सिंह की मंगेतर भी दिखीं साथ

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटियां अदिति और टीना यादव हाल ही में सांसद प्रिया सरोज के साथ आईपीएल मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंची थीं. सोशल मीडिया पर दोनों बहनों का सिंपल, नो-मेकअप और ट्रेंडी लुक खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
अखिलेश यादव की बेटियां रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज के साथ मैच देखने पहुंची थीं. (Photo: ITG) अखिलेश यादव की बेटियां रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज के साथ मैच देखने पहुंची थीं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

बॉलीवुड स्टार किड्स ही नहीं राजनीति से जुड़े बड़े परिवारों के बच्चों को देखने और उनके बारे में जानने के लिए भी लोग अक्सर उत्सुक रहते हैं. चाहे फिर वो प्रियंका गांधी के बच्चे हों या फिर अखिलेश यादव के, ये सभी बॉलीवुड स्टार किड्स की तरह हर वक्त लाइमलाइट में नहीं रहते हैं. ऐसे में राजनीतिक परिवार के बच्चों की झलक पाना थोड़ा मुश्किल लगता है. हालांकि, हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटियां अदिति यादव और टीना यादव की झलक देखने को मिली, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

दरअसल, दोनों समाजवादी पार्टी की सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज के साथ आईपीएल मैच देखने पहुंची थीं. इस दौरान अदिति और टीना दोनों ही बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में नजर आईं. प्रिया सरोज भी हमेशा की तरह खूबसूरत लगीं. तीनों का लुक सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. खास बात ये रही कि बिना ज्यादा दिखावे के भी उनका अंदाज बेहद आकर्षक लगा.

अदिति यादव का सिंपल लेकिन ट्रेंडी अंदाज
अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव अपनी मां डिंपल यादव के साथ चुनावों के दौरान प्रचार-प्रसार में खूब हिस्सा लेती हैं. उस दौरान उन्हें ज्यादा सूट पहने देखा जाता है, लेकिन इस बार उनका कूल और स्टाइलिश लुक नजर आया. उन्होंने कैजुअल फैशन को बहुत ही शानदार तरीके से फ्लॉन्ट किया.

अदिति को ब्लैक फिटेड टी-शर्ट के साथ लाइट ब्लू बैगी जींस पहने देखा गया था. ये कॉम्बिनेशन काफी कूल और यूथफुल लग रहा था. अदिति का अंदाज काफी स्मार्ट और फैशनेबल था.

टीना यादव का कंफर्टेबल और क्लासी लुक
टीना यादव ने भी अपनी बड़ी बहन अदिति की तरह स्टेडियम में मैच देखने के लिए बहुत ही कंफर्टेबल, लेकिन स्टाइलिश लुक चुना.  उन्होंने ऑफ वाइट कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी थी, जिस पर खूबसूरत कटवर्क एम्ब्रॉयडरी की गई थी. इसके साथ उन्होंने ब्लैक और ग्रे शेड की वाइड-लेग पैंट्स पहनीं, जो उनके लुक को मॉडर्न और क्लासी टच दे रही थीं. ढीले-ढाले कपड़ों की वजह से उनका पूरा स्टाइल काफी कंफर्टेबल भी लग रहा था. 

Advertisement
अखिलेश यादव की बेटियां अदिति और टीना यादव IPL मैच देखने पहुंची थीं. (Photo: Instagram/@socialist_akshayyadav)

  

दोनों बहनों ने रखा नो-मेकअप और सिंपल स्टाइल
अदिति और टीना दोनों ने ही अपने लुक को बहुत सिंपल रखा था. टीना खुले स्ट्रेट बालों और लगभग नो-मेकअप लुक में नजर आईं. उन्होंने हाथ में स्मार्टवॉच और वाइट शूज पहने हुए थे, जो उनके कैजुअल लुक को और बेहतर बना रहे थे. वहीं अदिति ने मिनिमल जूलरी, शोल्डर बैग और सिर पर सनग्लासेस लगाकर अपने लुक में स्टाइल जोड़ा. सफेद स्नीकर्स उनके पूरे लुक को स्पोर्टी टच दे रहे थे.

प्रिया सरोज का दिखा देसी लुक
इस दौरान सांसद प्रिया सरोज हमेशा की तरह सादगी भरे देसी लुक में नजर आईं. उन्होंने लाइट ब्लू कलर का खूबसूरत सूट पहना था, जिस पर सफेद एम्ब्रॉयडरी की डिटेलिंग थी. इसके साथ में उन्होंने वाइट प्लाजो और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया, जो उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा था.  

Advertisement

प्रिया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गले में एक पतली चेन, कानों में छोटे इयररिंग्स, घड़ी और ब्रेसलेट पहना था. इसके साथ में ब्लैक शोल्डर बैग और छोटी बिंदी लगाई हुई थी. खुले बाल और लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपने ट्रेडिशनल अंदाज को बेहद सादगी से पूरा किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »