राजनीति की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने जानी-मानी पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर जिंदगी की नई शुरुआत की है. शादी का ऐलान होने के बाद से ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अब निधि ने शादी के बाद करीबी दोस्तों के लिए रखे गए रिसेप्शन के कुछ और खास और अनदेखे पल फैंस के साथ शेयर किए हैं. शादी के बाद जब दो लोग जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करते हैं, तो उनकी खुशी छोटी-छोटी बातों और तस्वीरों में साफ नजर आती है. उमर अब्दुल्ला और निधि के रिसेप्शन की तस्वीरों में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
कभी दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते दिख रहे हैं, तो कभी नजरों ही नजरों में बातें करते हुए मुस्कुरा रहे हैं. एक तस्वीर में निधि कुर्सी पर बैठी हैं और उमर उनके करीब झुककर उन्हें निहार रहे हैं. दोनों की ये रोमांटिक तस्वीरें उनके खास रिश्ते की खूबसूरत झलक दिखाती हैं. वहीं, बात अगर इनके रिसेप्शन लुक की करें, तो निधि की रंगीन बनारसी साड़ी और उमर का क्लासी बंदगला एक-दूसरे को खूब कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं.
एक-दूसरे की आंखों में खोए उमर और निधि
खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके शादी का ऐलान करने के बाद निधि ने अपने रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. रिसेप्शन से सामने आई तस्वीरों में उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. एक तस्वीर में दोनों खुले लॉन में हाथों में हाथ डाले टहलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है. दोनों अपने खास पलों को जीते दिख रहे हैं.
एक दूसरी तस्वीर में दोनों आमने-सामने खड़े होकर एक-दूसरे की आंखों में देखते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. वहीं, एक बेहद प्यारे फ्रेम में निधि कुर्सी पर बैठी हैं और उमर उनके पीछे खड़े होकर उनकी तरफ झुके हुए हैं. उमर का निधि को प्यार से निहारना और उनका मुस्कुराकर ऊपर देखना इस तस्वीर को बेहद खास बना रहा है.
इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि उनकी रोमांटिक बॉन्डिंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इसके साथ ही दोनों को एक तस्वीर में उमर के माता-पिता के मौली अब्दुल्ला और डॉ. फारूक अब्दुल्ला साथ देखा जा सकता है.
पिंक बनारसी साड़ी में निधि का रॉयल रिसेप्शन लुक
रिसेप्शन के लिए निधि राजदान ने ट्रेडिशनल अंदाज को चुना. उन्हें तस्वीरों में मैजेंटा यानी ब्राइट पिंक रंग की बनारसी सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं. साड़ी पर बारीक बूटी और जैकार्ड वर्क दिखाई दे रहा है, जबकि ऑरेंज और गोल्डन टोन वाला चौड़ा बॉर्डर उनके लुक को खास बना रहा है.
निधि ने अपनी साड़ी को बेहद सलीके से कैरी किया है. उनके इस ट्रेडिशनल लुक में रंगों का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है. पिंक और गोल्डन का कॉम्बिनेशन उन्हें एक रिच और रॉयल लुक दे रहा है.
जूलरी की बात करें तो उन्होंने गले में डायमंड का लंबा नेकलेस पहना है, जिसमें पन्ना जड़ा पक्खा डला है. निधि का नेकलेस बेहद खूबसूरत लग रहा था. इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं. उन्होंने अपने मेकअप को सटल रखा है, जबकि बालों को बन में बांधकर सफेद फूलों से सजाया गया है.
नेवी ब्लू जोधपुरी बंदगले में उमर का क्लासी अंदाज
निधि के रॉयल लुक के साथ उमर अब्दुल्ला का आउटफिट भी खूब जंच रहा है. वह डार्क नेवी ब्लू और चारकोल टोन के जोधपुरी स्टाइल बंदगले में नजर आ रहे हैं. इस फिटेड आउटफिट में उनका अंदाज काफी सोबर और एलिगेंट दिख रहा है.
बंदगले के साथ उन्होंने ग्रीन रंग का पॉकेट स्क्वेयर लगाया है, जो निधि की जूलरी के ग्रीन टोन से खूबसूरत तालमेल बिठा रहा है. दोनों के आउटफिट में यह छोटा सा कलर कॉम्बिनेशन उनके लुक को और खास बना रहा है.
उमर अब्दुल्ला ने 31 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर निधि राजदान के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी की जानकारी दी थी. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा था, 'A new journey began yesterday' यानी कल एक नई यात्रा शुरू हुई. इसके साथ उन्होंने अंगूठी का इमोजी लगाकर निधि को टैग किया था.
वहीं, निधि राजदान ने भी अपने अंदाज में इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने 'It's done bro' लिखकर उमर के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान किया. दोनों की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 30 अक्टूबर को दिल्ली में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की. शादी से जुड़े कार्यक्रम श्रीनगर और नई दिल्ली में हुए, जिनमें दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए. निधि के माता-पिता एमके राजदान और सरला राजदान भी इस खास मौके पर मौजूद रहे.