29 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और सोलह श्रृंगार भी करती हैं, जिसमें सबसे खास मेहंदी होती है. इस दिन महिलाएं अपने हाथों में खूब सुदंर डिजाइन की मेहंदी लगवाती हैं, अगर आपने अभी तक मेहंदी नहीं लगवाई है तो आप मिनटों में इन खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइन की मेहंदी अपने हाथ पर लगवा सकती हैं.
अगर आपके पास समय नहीं है और आप खूबसूरत के साथ जल्दी बनने वाले डिजाइन्स की तलाश कर रही हैं, तो यह कुछ आसान डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगी.
यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही बारीक, सुंदर और पारंपरिक जालीदार पैटर्न और फूलों की आकृतियों के साथ बनाई गई है. कलाई से लेकर उंगलियों की पोरों तक का यह गाढ़ा पैटर्न हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है.
इस अनोखी मेहंदी में एक सुंदर पारंपरीक डिजाइन है, जिसमें करवा चौथ की रात चांद की पूजा का सीन बनाया गया है. इसके साथ ही उंगलियों और हथेली के निचले हिस्से पर खूबसूरत बेल-बूटों और गोलाकार डिजाइनों का बारीक काम किया गया है.
यह बहुत ही नायाब और मिनिमलिस्ट डिजाइन है जिसमें चांद, तारे और छोटे कलश जैसी आकृतियों को लटकन की तरह सजाया गया है. हथेली के बीच में बने गोल पैटर्न के साथ उंगलियों पर जाल वर्क इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है.
इस ट्रेडिशनल मेहंदी में कलाई पर सुंदर हाथी बनाए गए हैं. हथेली के बीच में बड़ा गोल डिजाइन और उंगलियों पर बारीक पैटर्न इसे शाही और खूबसूरत लुक देते हैं. अगर आपक पहला करवा चौथ है तो आपके लिए यह डिजाइन एकदम परफेक्ट है.
यह एक बेहद खूबसूरत करवा चौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन है जिसमें एक हाथ पर छलनी लिए महिला और दूसरे हाथ पर मोर की आकृति उकेरी गई है. कलाई पर दीये का खूबसूरत डिजाइन और उंगलियों पर पारंपरिक पोरों का पैटर्न इस कला को बेहद शानदार बनाता है.
यह एक सिंपल और सोबर अरेबिक-स्टाइल मांडला मेहंदी है जिसमें हथेली के बीच में एक बड़ा खिला हुआ फूल या सूर्य का चक्र बना है. उंगलियों केोरों पर हल्की और नाजुक पत्तियों का डिजाइन बहुत प्यारा लग रहा है.