सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ पहुंचे थे, जहां इन दोनों ने अपने एथनिक लुक से पार्टी में चार चांद लगा दिए थे. जहां भज्जी सफेद फ्लोरल शेरवानी और मैरून पगड़ी में बेहद रॉयल नजर आए, वहीं गीता बसरा ने स्लीवलेस सी-ग्रीन सेक्विन साड़ी और मैचिंग क्लच के साथ अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूट ली. इस शादी में इस कपल ने अपने स्टाइल और शानदार केमिस्ट्री से लोगों का ध्यान खींच लिया.
(Photo: Instagram@geetabasra)
सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में पूर्व क्रिकेटर्स अपनी पत्नियों के साथ शामिल हुए, इस फोटो में सभी क्रिकेटर्स अपनी वाइफ के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं. फोटो में जहीर खान, सागरिका घटगे, युवराज सिंह, हेज़ल कीच, हरभजन सिंह, गीता बसरा और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. सभी क्रिकेटर्स की बीवियों में गीता बसरा सबसे फिट लग रही हैं, उनको देखकर कोई कह नहीं सकता है कि वो दो बच्चों की मां है.
(Photo: Instagram@geetabasra)
गीता बसरा ने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमे वो बेहद सुदंर लग रही हैं. उन्होंने नियॉन ग्रीन शरारा सेट पहना है, जो उनके परफेक्ट फिगर पर बहुत जंच रहा है. शॉर्ट कुर्ती पर हैवी सिल्वर थ्रेड वर्क और मिरर एम्बेलिशमेंट हो रखा है, जो उनके लुक को बेहद रॉयल और फेस्टिवल-रेडी बना रहा है, जो किसी भी खास मौके के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन है.
(Photo: Instagram@geetabasra)
इस ऑउटफिट की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्लीवलेस कुर्ती का फ्रंट-कट डिजाइन और मैचिंग नेट दुपट्टा है, जो उनके टोंड फिगर को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है. वाइड-लेग शरारा पैंट्स उनकी शॉर्ट कुर्ती के साथ अच्छा लग रहा है और यह काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश लग रहा है.
(Photo: Instagram@geetabasra)
41 साल की गीता की वाइब्रेंट ड्रेस के साथ ऑक्सीडाइज्ड जूलरी पहनी है, जो काफी स्टनिंग लग रही है. मैचिंग चोकर नेकलेस और कुंदन स्टडेड ईयररिंग्स गीता के चेहरे की चमक को और बढ़ा रहे हैं, साथ ही हाथों में गोल्डन कंगन और माथे पर छोटी सी हरी बिंदी लगा रखी है.
(Photo: Instagram@geetabasra)
उनके मेकअप और हेयरस्टाइल ने इस पूरे लुक में चार चांद लगा दिए हैं. सटल न्यूड मेकअप, विंग्ड आईलाइनर और खुले वेवी बालों में गीता बहुत खूबसूरत लग रही हैं और उनको देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लग सकता है, इस उम्र में भी वो काफी फिट हैं.
(Photo: Instagram@geetabasra)
फोटो में गीता के साथ उनके पति और क्रिकेटर हरभजन सिंह भी पोज दे रहे हैं. उन्होंने पेस्टल पिंक शेड की बेहद खूबसूरत बंदगला शेरवानी पहनी है, जिस पर बारीक थ्रेड वर्क एम्ब्रॉयडरी और फ्लोरल मोटिफ्स की गई है. भज्जी ने अपने आउटफिट से मैच करती गुलाबी पगड़ी पहनी है जो उनके मोनोक्रोम एथनिक स्टाइल में शाही तड़का लगा रही है.
(Photo: Instagram@geetabasra)
हरभजन सिंह के देसी लुक के अलावा उनकी कलाई में बंधी घड़ी ध्यान खींच रही है, उन्होंने लग्जरी ब्लैक स्ट्रैप वाली स्क्वॉयर डायल घड़ी पहनी हुई है. भज्जी के ओवरऑल लुक में उनकी यह लग्जरी वॉच मॉर्डन टच दे रही है.
(Photo: Instagram@geetabasra)