इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अर्शदीप अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिन पर लोग खूब रिएक्ट भी करते हैं. हाल ही में उन्होंने जापान से क्रिकेटर ने अपनी कुछ रोमांटिक फोटोज पोस्ट की हैं, जो इस समय लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं.
(PHOTO:ITG
अर्शदीप और समरीन को आईपीएल 2026 से ही लगातार साथ में स्पॉट किया जा रहा है और अब तो कपल ने अपने रिश्ते को भी ऑफिशियल कर दिया है. मैचिंग टैटू से लेकर आउटफिट तक कपल अपनी किसी ना किसी वजह लाइमलाइट में आ ही जाते हैं. एक बार फिर जापान के नागोया शहर में दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आएं.
(PHOTO: Instagram@_arshdeep.singh__)
अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर अपनी जापान ट्रिप की कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनके साथ समरीन कौर भी नजर आ रही हैं. अर्शदीप ने जो लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है, उसमें वो और समरीन दोनों जापान के जापान के चूबु क्षेत्र के सबसे बड़े शहर नागोया की सड़कों पर घूमने दिख रहे हैं. दोनों ब्लैक कलर के मैचिंग आउटफिट पहन रखे हैं और साथ में रोमांटिक पोज भी दे रहे हैं.
(PHOTO: Instagram@_arshdeep.singh__)
अर्शदीप सिंह ने प्लेन ब्लैक कलर की हाफ-स्लीव्स टी-शर्ट पहनी है, जिसे उन्होंने लूज़-फिट ब्लैक ट्राउजर के साथ स्टाइल किया है. इसके साथ उन्होंने काले कलर की पगड़ी भी बांधी है और काले शेड्स भी लगा रखे हैं. एक्ट्रेस समरीन ने भी प्लेन ब्लैक मिड-लेंथ कैजुअल ड्रेस पहनी है. इसके साथ उन्होंने अपनी आंखों पर स्टाइलिश येलो कलर के शेड्स लगा रखें हैं. इस फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए पोज दे रहे हैं.
(PHOTO: Instagram@_arshdeep.singh__)
समरीन ने अपने बालों को ओपन रखा है और हाथ में उन्होंने सिल्वर मैटेलिक मिनी हैंडबैग कैरी किया है.लग्जरी ब्रांड पराडा के अर्जेंटो स्पैजोलैटो मेटल ट्रायंगल लोगो पैटर्न वाला मिनी डबल हैंडल क्रॉसबॉडी बैग ने उनके लुक पर चार चांद लगा दिए हैं और उनका सिंपल आउटफिट भी काफी स्टाइलिश लग रहा है. इस फोटो में समरीन मुस्कुरा रही हैं और अर्शदीप उनकी तर अपने दोनों हाथों से इशारा कर रहे हैं. कपल के पीछे शानदार नागोया कैसल नजर आ रहा है.
(PHOTO: Instagram@_arshdeep.singh__)
अर्शदीप और समरीन अक्सर एक-साथ स्पॉट किए जाते हैं, दोनों की जोड़ी उनके फैंस को भीकाफी अच्छी लगती है. अर्शदीप अक्सर समरीन के साथ अपनी ट्रिप की फोटोज शेयर करते रहते हैं. अपनी लेटेस्ट पोस्ट के कैप्शन में क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड पर जमकर प्यार लुटाते हुए लिखा, 'कोनिचिवा- सी इज माई डीवा.'
(PHOTO: Instagram@_arshdeep.singh__)
एशियन गेम्स 2026 के लिए इंडियन क्रिकेट टीम जापान पहुंची है, जहां फ्री टाइम में खिलाड़ी जापान घूमते नजर आएं. अर्शदीप ने जापान एक्सप्लोर करते हुए अपनी फोटोज भी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं.
(PHOTO: Instagram@_arshdeep.singh__)