Advertisement

फैशन

20 साल की बेटी पर भारी पड़ी 53 की मां...जालीदार सफेद साड़ी पहन रवीना टंडन ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड में कुछ मां-बेटी की जोड़ियां ऐसी हैं, जिनको साथ में देखकर लगता है कि वो दोस्त हैं. 90 के दशक की सुपरस्टार रवीना टंडन भी अपनी बेटी राशा के साथ बिल्कुल दोस्त की तरह नजर आती हैं. 20 साल की राशा के स्टाइल के आगे रवीना का अंदाज आज भी भारी पड़ता है. 53 साल की उम्र में भी रवीना का फैशनसेंस कमाल है, जिसकी झलक एक बार देखने को मिली. 

(Photo: Instagram@officialraveenatandon)

  • 2/8

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है. यह फोटोज किसी शादी की है, जिसमें रवीना अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची थी. इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जब समय उड़ने लगता है, प्यार हंसी बैंड बाजा बारात !!!'

(Photo: Instagram@officialraveenatandon)

  • 3/8

रवीना ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें वो और उनकी बेटी राशा दोनों ही देसी अंदाज में नजर आ रही हैं. जहां राशा ने लहंगा पहना हुआ है, तो उनकी मां साड़ी में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं. शादी में रवीना व्हाइट कलर की नेट की साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर पर धागे की कढ़ाई से फूल-पत्ती बनी हुई है. 

(Photo: Instagram@officialraveenatandon/@rashathadani)

Advertisement
  • 4/8

इसी तरह नेट की पूरी साड़ी में बीच-बीच में कढ़ाई रखी है और ओपन पल्लू की वजह से साड़ी लुक काफी अच्छा लग रहा है. नेट की साड़ी के साथ रवानी ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना है, जो ब्रालेट स्टाइल में है. उनके स्टाइल को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है.
 

(Photo: Instagram@officialraveenatandon)

  • 5/8

ब्लाउज पर साड़ी से मैचिंग फूलों की थ्रेड एंब्रॉइडरी हो रखी है, जो साड़ी के लुक को एकदम स्टाइलिश बना रहा है. उन्होंने कोई हैवी हेयरस्टाइल नहीं बनाया है, बल्कि अपने बालों को खुला छोड़ रखा है. उन्होंने स्मोकी आइज, न्यूड लिपस्टिक और एक छोटी-सी बिंदी से अपना लुक कंप्लीट किया है.

(Photo: Instagram@officialraveenatandon)


 

  • 6/8

जूलरी के नाम पर उन्होंने कानों में बड़े-बड़े होल ईयररिंग्स पहन रखे हैं और एक हाथ में कड़े और एक में कड़ों के साथ ट्रेंडी स्नेक स्टाइल वॉच डाली हुई है. ओवरऑल रवीना को देखकर उनकी फिल्म मोहरा में उनकी पीली साड़ी वाले लुक की याद ताजा हो गई है.

(Photo: Instagram@officialraveenatandon)

Advertisement
  • 7/8

बात करें राशा थडानी की तो उन्होंने लैवेंडर कलर की स्कर्ट और कॉर्सेट पहना हुआ है. प्रिटेंड स्कर्ट के साथ प्लेन कॉर्सेट बहुत अच्छा लग रहा है और सिंपल लुक में भी वो बहुत प्यारी लग रही हैं. राशा ने हैवी जूलरी नहीं पहनी है, बस उन्होंने छोटा-सा मांग टीका पहना हुआ है और हाथ में एक कड़ा पहन रखा है. राशा का यह लुक काफी सुंदर है, लेकिन व्हाइट साड़ी  लुक से रवीना ने उनको पीछे छोड़ दिया है.

(Photo: Instagram@officialraveenatandon)

  • 8/8

राशा ने साल 2025 में  एक्शन-पीरियड फिल्म 'आजाद' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने डांस और लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. राशा की तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार भी बरसाते हैं. लेकिन इस बार राशा की मम्मी का लुक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, सफेद साड़ी में रवीना बेहद बोल्ड लग रही हैं.

(Photo: Instagram@rashathadani)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement