मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा, 10 दिन की NIA रिमांड में भेजा गया, 'पाक कनेक्शन' पर होगी पूछताछ

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. एक दिन पहले अरेस्ट किए गए बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने एनआईए की 10 दिन की रिमांड में भेज दिया है. उससे एनआईए पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शन पर पूछताछ करेगी.

Advertisement
23 नवंबर को ANI ने बठिंडा जेल से आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में लिया (फाइल फोटो) 23 नवंबर को ANI ने बठिंडा जेल से आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में लिया (फाइल फोटो)

अनीषा माथुर

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

पटियाला हाउस कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया है. एनआईए ने कोर्ट से कहा कि उसे सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में बिश्नोई से पूछताछ करने की जरूरत है.

एनआईए ने कहा, 'पाकिस्तान से सामग्री आ रही है. मूसेवाला जैसे लोग सिर्फ निशाने पर होते हैं. एक बड़ी साजिश की जांच की जा रही है." पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई को उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में हिरासत में लिया. वह वर्तमान में राज्य में उसके खिलाफ कुछ अन्य मामलों में बठिंडा जेल में बंद है." 

Advertisement

एनआईए ने 23 नवंबर को बताया था कि उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज कर उसे बठिंडा जेल जाकर उसे अरेस्ट कर लिया था. असल में बिश्नोई के आतंकवाद से भी कनेक्शन जुड़ रहे थे, कई तरह के इनपुट सामने आ रहे थे. उसी मामले में NIA ने उसके खिलाफ ये एक्शन लिया है.

दिल्ली से पंजाब पूछताछ के लिए लाया गया था

इस साल जून में पंजाब पुलिस गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ के लिए बिश्नोई को दिल्ली से पंजाब लाई थी. इसके बाद बिश्नोई को पंजाब में उसके खिलाफ दर्ज कई अन्य मामलों में राज्य पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. गैंगस्टर और उसके कुछ साथी हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित थे.

सिद्धू मूसेवाला कांड में भी है इसका नाम

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई की बात करें तो उस पर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी आरोप है. जानकारी के लिए बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. उन्हें सरेआम गोलियों से भूना गया था जिस वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उनकी हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया, उसी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की और फिर अपने शूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिया. पुलिस अभी तक इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »