सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कैम्पस में छात्रा से रेप की कोशिश, ABVP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कर्नाटक सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हिस्ट्री डिपार्टमेंट की एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश का मामला सामने आया है. गुरुवार देर रात हुई घटना की जानकारी छात्रा ने अपने दोस्तों को दी, जिसके बाद कैंपस में विरोध शुरू हो गया.

Advertisement
घटना के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर प्रदर्शन. (Photo: Screengrabs) घटना के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर प्रदर्शन. (Photo: Screengrabs)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 12 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

कर्नाटक सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. घटना के विरोध में यूनिवर्सिटी के छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. छात्रों का विरोध देर रात करीब 2 बजे तक चलता रहा. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है.

Advertisement

मामला कलबुर्गी जिले के आलंद तालुक के कडागांची गांव स्थित कर्नाटक सेंट्रल यूनिवर्सिटी का है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात हिस्ट्री डिपार्टमेंट की एक छात्रा कैंपस में घूम रही थी. इसी दौरान उसके साथ कुछ लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न की कोशिश किए जाने का आरोप है. घटना के तुरंत बाद छात्रा ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी.

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन
छात्रा से जुड़ी घटना की जानकारी मिलते ही कैंपस में छात्रों के बीच नाराजगी फैल गई. छात्रों और ABVP के सदस्यों ने यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की.

रात तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हुआ. कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक ने यूनिवर्सिटी कैंपस का दौरा किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Advertisement

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हिरासत में लिए गए संदिग्धों की भूमिका और छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. घटना के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. छात्रों का कहना है कि कैंपस में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजामों की तत्काल समीक्षा किए जाने की जरूरत है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »