'गलती से अमेरिका से ले आया कारतूस...', बेंगलुरु पुलिस की गिरफ्त में आए NRI का अजब दावा

बेंगलुरु के जयमहल स्थित एक नामी होटल के कमरे से सात जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद होने के बाद जेसी नगर पुलिस ने एक 34 वर्षीय एनआरआई (NRI) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने दावा किया है कि वह अनजाने में ये कारतूस अमेरिका से भारत ले आया था.

Advertisement
आरोपी अरमान ने कहा कि वह अमेरिका से अनजाने में कारतूस लाया था. (Photo-ITG) आरोपी अरमान ने कहा कि वह अमेरिका से अनजाने में कारतूस लाया था. (Photo-ITG)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:53 AM IST

बेंगलुरु के जयमहल इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठित होटल के कमरे से जिंदा कारतूस बरामद होने के मामले में पुलिस ने एक प्रवासी भारतीय (NRI) को गिरफ्तार किया है. शहर की जेसी नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई होटल प्रबंधन की शिकायत और तलाशी के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की है. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अरमान मुताहर के रूप में हुई है, जो हाल ही में अमेरिका से भारत आया था.

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अरमान मुताहर बीते 27 अप्रैल को अपनी एक महिला मित्र के साथ जयमहल पैलेस होटल में आया था. दोनों ने वहां रूम नंबर 225 बुक किया था और अगली सुबह (28 अप्रैल) को होटल से चेक-आउट कर दिया था. उनके जाने के बाद होटल के रूटीन काम चल रहे थे, लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब खुद आरोपी ने होटल मैनेजर को फोन किया.

खुद फोन कर बताया- कमरे में गोलियां भूल गया हूं
चेक-आउट करने के बाद आरोपी अरमान ने होटल मैनेजर को कॉल किया और दावा किया कि वह गलती से अपना मोबाइल फोन और कारतूसों (Bullets) से भरा एक पाउच कमरे में ही भूल गया है. इस सूचना के बाद जब होटल स्टाफ ने रूम नंबर 225 की गहन तलाशी ली, तो वहां से एक फोन और 7 जिंदा कारतूसों से भरी एक पूरी मैगजीन बरामद हुई. होटल स्टाफ ने शुरुआती तौर पर इन सामानों को सुरक्षित रिसेप्शन पर रखवा दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर पैसेंजर के बैग से मिले 3 जिंदा कारतूस, एयर इंडिया की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली

बार-बार बुलाने पर भी नहीं आया, तो पुलिस को सौंपा सामान
होटल प्रबंधन ने अरमान से अपना सामान ले जाने के लिए कई बार संपर्क किया और लगातार फॉलो-अप किया. लेकिन, जब कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी अपना सामान लेने वापस नहीं लौटा, तो होटल प्रबंधन को शक हुआ. इसके बाद 4 मई को होटल ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कारतूस और मोबाइल फोन जेसी नगर पुलिस को सौंप दिए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जेसी नगर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और आरोपी अरमान मुताहर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी एनआरआई ने अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा कि उसे खुद नहीं पता था कि उसके बैग में कारतूस हैं और वह अनजाने में अमेरिका (US) से भारत लेकर आ गया था.

बेंगलुरु पुलिस अब इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान यह कारतूस कैसे नहीं पकड़े गए. पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और सीमा शुल्क के नियमों के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement