बेंगलुरु: जीजा ने की साले की हत्या, फिर शव कार में लेकर पुलिस के सामने किया सरेंडर

बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने अपने ही साले की हत्या कर दी. फिर उसके शव को कार में रखकर थाने सरेंडर करने भी पहुंच गया.

Advertisement
जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट. (Photo: Representational ) जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट. (Photo: Representational )

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपने ही साले की हत्या कर दी. फिर कार में उसके शव भर लिया और पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया. जब युवक थाने पहुंचा तो यह दृश्य देख पुलिस वालों के भी होश उड़ गए हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

जानकारी के अनुसार एक 30 साल के व्यक्ति ने अपने साले की हत्या कर दी. बाद में पीड़ित का शव अपनी कार में लेकर बन्नेरघट्टा पुलिस स्टेशन सरेंडर करने भी पहुंच गया. पुलिस ने आरोपी की पहचान श्रीनिवास के रूप में की है, जो बैरप्पनहल्ली का रहने वाला है और एक डॉग कैनल (कुत्ता घर) का मालिक है. वह गुरुवार को गाड़ी चलाकर थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

यह भी पढ़ें: मिल्कशेक में जहर देकर हेड कॉन्स्टेबल पिता की हत्या… 3 साल बाद प्रेमी ने खोला राज, बेटी निकली मास्टरमाइंड

इसलिए की हत्या

पीड़ित 24 साल का रंजीत, श्रीनिवास की पत्नी का छोटा भाई था. पुलिस के अनुसार दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था. क्योंकि रंजीत का श्रीनिवास की छोटी बहन के साथ प्रेम-संबंध था. जो पहले से ही शादीशुदा है.

Advertisement

श्रीनिवास ने इस मामले को सुलझाने के बहाने रंजीत को बन्नेरघट्टा के पास बुलाया. मुलाकात के बीच उसने रंजीत पर एक लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इस दौरान उसने उसके सिर पर भी वार किया. जिससे उसकी मौत हो गई. मौत के बाद आरोपी उसका शव कार में रखा और सीधा थाने सरेंडर करने पहुंच गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »