Viral Jokes in Hindi: रमेश ने मेडिकल स्टोर पर क्यों मांगी चीनी, जानकर ठहाके लगाएंगे आप

Viral Jokes in Hindi: हंसना-हंसाना स्वस्थ जिंदगी का राज है. ऐसे में आपको हर पल हंसाने के लिए हम लाए हैं मजेदार चटपटे चुटकुले.

Advertisement
Viral Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2021,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

Viral Jokes in Hindi: अच्छी सेहत के लिए रोज हंसना-हंसाना और खूब ठहाके लगाना बेहद जरूरी है. ऐसा करने से इंसान स्वस्थ रहता है. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सेहतमंद सिलसिला.

1) रमेश ने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी, फिर बोला चीनी भी दे दो.
स्टोर मालिक: यहां चीनी नही मिलती.
रमेश: दवा पर लिखा है शुगर फ्री...

Advertisement

2) टीचर: मैंने तुम्हें थप्पड़ मारा इसका भविष्यकाल बताओ.
छात्र: आज छुट्टी के बाद आपको अपनी गाड़ी पंचर मिलेगी.

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi

3) बॉस (अमित से ): ये शर्ट तुमने नई खरीदी है क्या ?
अमित: नहीं, भाई ने गिफ्ट की है.    
बॉस: ओह...मैंने सोचा कि तुम्हें ज्यादा सैलरी तो नहीं दे रहा... फिर कैसे?

4) मोनू: पापा आपको कुछ समझाना चाहता था.
पापा: मुझे मत समझाओ ,मैंने दुनिया देखी है...
मोनू:  मम्मी ,देखो पापा तुम्हारे बिना वर्ल्ड  टूर करके आ गए हैं...

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement