Jokes: आटा मांगने पर दुकानदार से मिला आशीर्वाद, चुटकुला पढ़ लगाएंगे ठहाके

Jokes in Hindi: लाइफ में सुख और दुख का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन अगर हर हाल में खुश रहने की कोशिश करनी है तो जोक्स और चुटकुले काफी हद तक मददगार साबित हो सकते हैं. यदि आप हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लें तो मानसिक बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है. आइए पढ़ते हैं सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स.

Advertisement
Jokes in hindi Jokes in hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

> रामू- तुम भीख क्यों मांगते हो...यह बुरा काम है.
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है ?
रामू- नहीं...
भिखारी- फिर ये बताइए  कि आपको कैसे मालूम हुआ कि यह बुरा काम है.

 

> पत्नी- तुम्हें कोई भी काम ढंग से करना ही नहीं आता है.
पति- क्यों, क्या हुआ, मैंने ऐसा क्या कर दिया?
पत्नी- तुमने कल सिलेंडर लगाया था?
पति- हां ,तो...
पत्नी- पता नहीं कैसे लगा दिया ? कल से दो बार दूध उबाला और दोनों ही बार फट गया.

Advertisement

 

Hindi Jokes: जब पत्नी ने की सोना-हीरा-मोती की डिमांड, पति ने दिया ये शानदार गिफ्ट!

> रमेश- कल रात देर से घर पहुंचा तो पत्नी ने परदे फाड़ दिए.
सुरेश- अच्छा ही हुआ, तुम बच गए .
रमेश- घर के नहीं, मेरे कान के परदे फाड़ दिए!

 

> पिंकू- मम्मी...मुझे स्कूल से निकाल दिया गया है...
मम्मी- क्यों?
पिंकू- मैंने तो बस एक मच्छर मारा था.
मम्मी- इतनी सी बात पर कोई नहीं निकालता है.
पिंकू- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा था.

 

Latest Jokes: लड़कियां कभी खुद प्यार का इज़हार नहीं करतीं, वजह जानकर जोर से हंसेंगे आप

> मैनेजर- क्या कोई बता सकता है कि ऑनलाइन खाना बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं  ?
कर्मचारी- इसका क्रेडिट लाखों युवतियों द्वारा बनाये गए घिया, टिंडा, लौकी और तोरई को जाता है.

Advertisement

 

> बैंक कर्मचारी (फोन पर): मैडम आपका एकाउंट हैक हो गया है.
महिला- व्हाट्सएप्प एकाउंट?
बैंक कर्मचारी- नहीं मैडम, बैंक एकाउंट.
महिला- थैंक गॉड...आपने तो मुझे डरा ही दिया था...

जब टीचर ने बोला- 'तुम पढ़ाई में बहुत कमजोर हो', छात्र का जवाब सुनकर उड़ जाएंगे होश

 

> लड़की- आटा देना भईया.
दुकानदार- हमारे पास पतंजलि का है बेटा.
लड़की- मुझे आशीर्वाद चाहिए.
दुकानदार- सदा सुखी रहो बेटा!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement