90 या 135 डिग्री... पिलर के हुक का एंगल कितना होना चाहिए

पिलर का स्ट्रक्चर बनाते समय छड़ों को बांधे रखने वाले रिंग के हुक का एंगल सही कोण यानी एंगल पर रखना बहुत जरूरी होता है. अन्यथा हमेशा के लिए पिलर कमजोर हो सकता है.

Advertisement
पिलर बनाने से पहले उसका फ्रेमवर्क तैयार करने में काफी सावधानी बरतनी होती है (Photo - AI Generated) पिलर बनाने से पहले उसका फ्रेमवर्क तैयार करने में काफी सावधानी बरतनी होती है (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

पूरे घर की मजबूती पिलर यानी कॉलम पर टिकी होती है. अगर पिलर बनाने में कुछ कमी रह गई तो मकान हमेशा के लिए  कमजोर हो सकता है. अक्सर पिलर बनाते समय मिस्त्री या ठेकेदार एक गलती कर देते हैं. इस गलती को नजरअंदाज करना और गलत ना समझना सबसे बड़ी भूल हो सकती है. 

घर बनाते समय जब पिलर बनाया जाता है. तब सबसे पहले सरिया इसे इसका एक ढांचा तैयार किया जाता है. दीवार या निर्माण की जरूरत के हिसाब से पिलर की मोटाई क्या होगी, इसका ढांचा बनाते वक्त उसी मुताबिक इसे तैयार किया जाता है. 

Advertisement

चार या छह सरिये के पिलर को खड़ा रखने के लिए स्ट्रिप्स या रिंग के जरिए बांधा जाता है. यह पर मिस्त्री एक साधारण, लेकिन भयंकर भूल कर बैठते हैं. पिलर के सरिये को बांधने के लिए जो रिंग बनाई जाती है, उसके दोनों सिरे को जोड़ते वक्त उसके हुक का एंगल अक्सर 90 डिग्री रखा जाता है. आधुनिक कंस्ट्रक्शन तकनीक के हिसाब से यह गलत है.  

पिलर के रिंग के हुक का एंगल हमेशा 135 डिग्री होना चाहिए. 135 डिग्री हुक के कई फायदे हैं. यह हमेशा पिलर को मजबूत पकड़ देता है.  135 डिग्री का हुक स्टील की छड़ को मजबूती से पकड़ कर रखता है.

भूकंप या भारी दबाव के दौरान 90 डिग्री वाले हुक आसानी से खुल जाते हैं. जबकि 135 हुक खुलने नहीं देता और स्ट्रक्चर को टूटने से बचाता है. यह कंक्रीट को अच्छे से बांधे रखता है जिससे अंदर के मेन बार मुड़ते  नहीं हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: टाइल, मार्बल या कोटा स्टोन? घर की सीढ़ियों में क्या लगवाना चाहिए

सामान्य या हल्के कामों में 90 डिग्री के हुक इस्तेमाल कर लिया जाते हैं, लेकिन आधुनिक आरसीसी और भूकंप-संवेदनशील इलाकों में ऐसे हुक कमजोर माने जाते है. क्योंकि दबाव पड़ने पर इसके खुलने का खतरा रहता है. इसलिए घर बनाते समय जब पिलर का स्ट्रक्चर बनाया जा रहा होता है. तब उसके रिंग के हुक एंगल पर जरूर ध्यान देना चाहिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »