घर बनाने से पहले चेक कर लें ईंट की क्वालिटी, ऐसे करें टेस्ट

घर बनाने से पहले ईंट की मजबूती और उसकी क्वालिटी चेक करना बहुत जरूरी होता है. ईंट की क्वालिटी टेस्ट करने का तरीका काफी सिंपल है. चलिए जानते हैं कैसे बिना किसी झंझट के ईंट की क्वालिटी टेस्ट की जा सकती है.

Advertisement
घर बनाने से पहले इन तरीकों से ईंट की क्वालिटी टेस्ट की जा सकती है (Photo - AI Generated) घर बनाने से पहले इन तरीकों से ईंट की क्वालिटी टेस्ट की जा सकती है (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST

घर बनाने से पहले इसमें इस्तेमाल होने वाले बिल्डिंग मटेरियल्स की क्वालिटी चेक कर लेना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि, लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए घर की मजबूती इसे बनाने के तरीके और बिल्डिंग मटेरियल्स पर निर्भर करता है. इनमें भी सबसे महत्वपूर्ण ईंट होती है. 

क्योंकि, ईंट से ही घर की नींव और दीवारें खड़ी होती है. आपका घर कितने सालों तक मजबूती से टिका रहेगा. यह ईंटों की मजबूती पर ही निर्भर करता है. यूं तो दीवार खड़ी करने से पहले जोड़ों की मजबूती और मजबूत पकड़ के लिए ईंटों को पानी में भिगो दिया जाता है. लेकिन, इससे भी पहले ईंट की क्वालिटी चेक करना जरूरी है. 

Advertisement

अब सवाल उठता है कि आखिर ईंट की क्वालिटी कैसे चेक की जा सकती है. ईंट की गुणवत्ता जांच करने के कई घरेलू तरीके हैं. इनका इस्तेमाल मिस्त्री और ठेकेदार सालों से करते आए हैं. आमतौर पर ईंट भट्ठों से पकी लाल ईंट घर बनाने के लिए मंगवाई जाती हैं. ईंट मिट्टी से बनती है और इसे आग में पकाया जाता है. अब सवाल उठता है कि इसमें क्या मिलावट हो सकती है. आखिर इसमें नकली और असली का सवाल कैसे खड़ा होता है?

ईंट बनाते समय उसे अच्छे से आग में नहीं पकाने पर, मिट्टी में मिलावट कर देने पर या ठीक से नहीं सुखाने पर या फिर अच्छे से जो नहीं पक पाई है, ऐसी ईंटे कमजोर हो सकती हैं. ठोस, अच्छी से पकी हुई और मजबूत ईंटों की पहचान के लिए कुछ टेस्ट इस तरह से किए जा सकते हैं. 

Advertisement

ऐसे टेस्ट करें ईंट की मजबूती
पहले दो ईंटों को हाथ में उठाएं और उन्हें टकराकर देखें. अगर ईंट टकराने पर उनसे लोहे की खनक जैसी आवाज आ रही है. इसका मतलब है कि ईंट मजबूत और असली है. यह भंगुर या कम पकी हुई कमजोर ईंट नहीं है. 

दूसरा तरीका है - दो ईंट लेकर एक ईंट के ऊपर दूसरे ईंट को अंग्रेजी के टी के शेप में रखे हैं और 3 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा दें. अगर ईंटें नीचे गिरकर टूट गईं. इसका मतलब है कि ईंट मजबूत नहीं है. अगर इंट सही सलामत रह गई इसका मतलब है कि ईंटे मजबूत है. इससे बने घर मजबूत होंगे. 

ये कुछ ऐसे टेस्ट हैं, जिनसे घर बनाने से पहले मंगवाए गए ईंट की क्वालिटी टेस्ट की जा सकती है. इससे पुख्ता हो जाता है कि जिस बिल्डिंग मटेरियल में आप पैसा लगा रहे है, उसे खरीदने में आपसे ठगी नहीं हुई है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »