क्यों दिवाली से पहले 'पान मंडी' जाते हैं दिल्लीवाले? पान नहीं, ये चीजें मिलती हैं!

दिल्ली के पान मंडी बाजार में दिवाली से पहले काफी भीड़ लगती है और लोग सजावटी सामान खरीदने के लिए वहां जाते हैं.

Advertisement
पान मंडी सदर बाजार का एक हिस्सा है, जहां डेकोरेशन लाइट्स मिलती हैं. (Photo: PTI) पान मंडी सदर बाजार का एक हिस्सा है, जहां डेकोरेशन लाइट्स मिलती हैं. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

दिवाली की खरीददारी लोगों ने शुरू कर दी है. हर शहर के बड़े बाजारों में भीड़ लगना शुरू हो गई है. ऐसे ही दिल्ली में भी कई बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, जिसमें पान मंडी का नाम भी शामिल है. दिवाली से ठीक पहले दिल्लीवालों की भीड़ पान मंडी में होना शुरू हो जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर भी पान मंडी के वीडियो आने लगते हैं और इंफ्लूएंसर वहां के नजारे दिखाने लग जाते हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर ये बाजार किसके लिए फेमस है और वहां कौनसी चीजें सस्ती रेट पर मिलती है? 

Advertisement

दरअसल, जिस मार्केट की बात हो रही है, वो सदर बाजार में है. सदर बाजार के एक हिस्से को पान की मंडी कहते हैं. ये पान मंडी में डेकोरेशन लाइट्स और सजावटी सामान का भी बड़ा थोक कारोबार है. दिलचस्प बात यह है कि पान मंडी नाम होने के बावजूद यहां लाइट्स और डेकोरेशन का कारोबार होता है. पान मंडी, सदर बाजार को लाइट फिक्स्चर और डेकोरेशन आइटम के बाजार के तौर पर जाना जाता है. 

यहां की खास बात यह है कि यह सदर बाजार की भीड़भाड़ वाली थोक मंडियों के बीच बसा हुआ है और यहां कई दुकानें थोक के साथ रिटेल में भी सामान बेचती हैं. दिल्ली के आम खरीदारों के अलावा शादी-ब्याह के डेकोरेटर, दुकानदार और दूसरे शहरों से आने वाले कारोबारी भी यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं.

Advertisement

पान मंडी, सदर बाजार, पुरानी दिल्ली के नारायण मार्केट के आसपास स्थित है. अगर आप मेट्रो से जाना चाहते हैं तो रेड लाइन के पुलबंगश या तीस हजारी मेट्रो स्टेशन, ब्लू लाइन के आरके आश्रम मार्ग से जा सकते हैं. 

भागीरथ पैलेस से कितना अलग?

भागीरथ पैलेस में इलेक्ट्रिकल सामान, एलईडी लाइट्स, झूमर और लाइटिंग फिक्स्चर मिलते हैं, जबकि पान मंडी डेकोरेशन, फेस्टिवल और वेडिंग सप्लाई के लिए फेमस है. पान मंडी में पर्दे वाली सजावटी लाइट्स, शादी और पार्टी की डेकोरेशन लाइट्स, झूमर और सजावटी लैंप, घर और दुकानों को सजाने के लिए लाइटिंग, मोमबत्तियां और दूसरे डेकोरेशन आइटम आसानी से कम रेट में मिल जाती है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »