कैसे बनता है अयोध्या राम मंदिर का पास? जिससे आराम से हो जाएंगे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir Pass: अब आप अयोध्या राम मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन माध्यम से पास भी बनवा सकते हैं.

Advertisement
राम मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन पास बनवा सकते हैं. (Photo: PTI) राम मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन पास बनवा सकते हैं. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:37 AM IST

अगर आप भी अयोध्या में राम मंदिर जाना चाहते हैं तो आप वहां जाने से पहले पास बनवा सकते हैं. इस पास के जरिए आप लाइनों से बचते हुए मंदिर में एंट्री पा सकते हैं और कम टाइम में दर्शन कर सकते हैं. हाल ही में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन को लेकर कुछ नियम बदलाव किए गए हैं. ऐसे में अगर आप भी अयोध्या में राम मंदिर जाना चाहते हैं तो पहले ही पास बनवा सकते हैं और आसानी से मंदिर में दर्शन पा सकते हैं. तो जानते हैं कि आखिर ये पास बनता कैसे है और पास बनवाने के लिए क्या करना होगा...
 
जो लोग मंदिर जा रहे हैं और अगर उनके पास पास है तो उन्हें विशेष लाइन में एंट्री मिल जाएगी, जिसके जरिए वो भीड़ से बचकर दर्शन पा सकते हैं. आप ये पास अयोध्या जाने से पहले ही बनवा सकते हैं और 15 दिन तक का पास बनवाया जा सकता है. साथ ही ट्रेन में जिस तरह तत्काल टिकट कटती है, उसी तरह तत्काल पास भी बनवाया जा सकता है. इन पास के लिए आपको किसी से गुजारिश करने की जरुरत नहीं है और ऑनलाइन माध्यम से आसानी पास बनवा सकते हैं. 

Advertisement

कैसे बनवाना होगा पास?

पास बनवाने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट online.srjbtkshetra.org पर जाएं. इसके बाद आपको होमपेज पर नीचे पास बनवाने से जुड़ा लिंक मिलेगा, जहां क्लिक करें. इसके बाद अलग अलग आरती और दर्शन के लिए पास अप्लाई कर सकते हैं. जैसे अगर आपको फ्री आरती का पास बनवाना है तो आरती पर क्लिक करें. इसके बाद आपके सामने फोन नंबर का ऑप्शन आएगा, जहां आप फोन नंबर एंटर करें और ओटीपी के जरिए लॉगिन कर लें. आप ईमेल आईडी के जरिए भी लॉगिन कर सकते हैं. 

इसके बाद आपके सामने ऊपर दी गई स्क्रीन आएगी. जहां आपको डिटेल भरनी है, जिसमें रामलला आरती या फिर रामलला आरती तत्कार की बुकिंग कर सकते हैं. तत्काल आरती की बुकिंग 12 घंटे पहले ही करवाई जा सकती है. इसमें आपको कितने लोगों के पास चाहिए, उसकी डिटेल भरनी होगी. आप एक लॉगिन से सिर्फ 5 लोगों का ही पास बनवा सकते हैं. फिर आप तारीख आदि भरें.

Advertisement

तारीख आपको कैलेंडर से सेलेक्ट करनी होगी. इसमें जिस तारीख पर हरा बॉक्स होगा, उसका पास मिल जाएगा. इसमें अगले 15 दिन की तारीख सेलेक्ट कर सकते हैं और अगर लाल बॉक्स आ रहा है तो समझ जाइए कि उस तारीख की पास लिमिट खत्म हो चुकी है. अगर आपको किसी दिन का ग्रीन बॉक्स मिलता है यानी स्लॉट मिलता है तो आप सेलेक्ट कर अपना पास हासिल कर सकते हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement