दिल्ली के होटल मालिक सुसाइड केस में IPS का नाम आया सामने! हरकत में उत्तराखंड पुलिस

दिल्ली में होटल मालिक की आत्महत्या मामले में उत्तराखंड के एक आईपीएस अधिकारी का नाम जुड़ने से महकमे में खलबली मच गई है. इस संबंध में राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा दिल्ली पुलिस को एक पत्र भेजा गया है. इसमें कहा गया है कि दिल्ली पुलिस गंभीरता से जांच करें, ताकि उस अधिकारी का नाम उजागर हो सके.

Advertisement
होटल मालिक के सुसाइड का केस होटल मालिक के सुसाइड का केस

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 03 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:07 PM IST

दिल्ली में होटल मालिक की आत्महत्या मामले में उत्तराखंड के एक आईपीएस अधिकारी का नाम जुड़ने के बाद उत्तराखंड पुलिस हरकत में आई है. राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा दिल्ली पुलिस को एक पत्र भेजा गया है. उधर, इस केस की सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद महकमे में खलबली मची हुई है. 

एडीजी लॉ एंड आर्डर वी. मुर्गेश ने बताया कि इस मामले की दिल्ली पुलिस गंभीरता से जांच करें. ताकि उस अधिकारी का नाम उजागर हो सके, जिसके चर्चे हो रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. पूरा प्रकरण सामने आना चाहिए.

Advertisement

बता दें कि नवंबर महीने में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल गांव के सामने एक मकान में होटल मालिक ने आत्महत्या कर ली थी. बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था. इसमें पार्टनरशिप के विवाद का जिक्र था. 

होटल मालिक ने लिखा था, "इस होटल में उत्तराखंड के आईपीएस का हिस्सा है. वह अपने हिस्से की रकम मांग रहे हैं". दिल्ली पुलिस ने सुसाइड नोट को बरामद कर सील कर दिया था. अब उत्तराखंड कैडर के इस अधिकारी की चर्चा सरकारी महकमे से लेकर सोशल मीडिया पर हो रही है.

डीजीपी उत्तराखंड ने कहा, "खेलगांव में 17-18 नवंबर की रात होटल मालिक अमित जैन ने आत्महत्या की थी. इस केस में राज्य के आईपीएस अधिकारी का नाम आने के बाद दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर मामले की जांच करने के लिए कहा गया है, ताकि सच्चाई सामने आ सके".

Advertisement

सुसाइड के वक्त फ्लैट में अकेले थे अमित जैन

अमित जैन की उम्र तकरीबन 46 साल थी. जिस वक्त उन्होंने फ्लैट में सुसाइड किया उस वक्त फ्लैट में उनके अलावा कोई और मौजूद नहीं था. 

पुलिस के पास आई पीसीआर कॉल

पूछताछ में पता चला कि अमित जैन अपने नोएडा स्थित नए घर से नाश्ता करके सुबह सीडब्ल्यूजी गांव स्थित अपने घर आए थे, जहां वह अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो रहे हैं. वह अपने भाई करण को गाजियाबाद में उनके ऑफिस में छोड़ने के बाद एक कार में अकेले नए फ्लैट पर पहुंच गए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »