कांवड़ खंडित हुई तो गुस्सा फूट पड़ा... कांवड़ियों ने कार में कर दी तोड़फोड़, पुलिस पहुंची तब थमा बवाल

रुड़की में रात के समय कुछ कांवड़िये हरिद्वार से वापस लौट रहे थे. इस दौरान एक गाड़ी से टक्कर हो गई. आरोप है कि टक्कर लगने से एक कांवड़ खंडित हो गई. इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसी के साथ मारपीट भी की गई. सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. जिस कार से कांवड़ खंडित हुई, वो दूसरे कांवड़ियों की थी.

Advertisement
कांवड़ खंडित होने पर कार में की गई तोड़फोड़. (Photo: Screengrab) कांवड़ खंडित होने पर कार में की गई तोड़फोड़. (Photo: Screengrab)

चांदनी क़ुरैशी

  • रुड़की,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

रात का वक्त था. कांवड़ यात्रा अपने पड़ाव की ओर बढ़ रही थी. तभी एक कार और कांवड़ियों का सामना हुआ. अगले कुछ सेकेंड में एक कांवड़ खंडित हो गई. यहीं से माहौल बदल गया. आरोप है कि गुस्साए कांवड़िये कार पर टूट पड़े. शीशे चकनाचूर हो गए, गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.

यह मामला उत्तराखंड के रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है. शनिवार रात हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के एक समूह की एक कार से टक्कर हो गई. आरोप है कि टक्कर के बाद एक कांवड़ खंडित हो गई. इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. जिस कार से टक्कर हुई, उसमें भी कांवड़ यात्रा से जुड़े लोग ही सवार थे. देखते ही देखते कार पर लाठी-डंडों और हाथों से हमला शुरू हो गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 5 करोड़ की McLaren में सवार होकर निकले भोलेनाथ! मुजफ्फरनगर में 'स्पोर्ट्स कार वाली कांवड़' ने लोगों को चौंकाया

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार को काफी नुकसान पहुंचाया जा चुका था. कुछ युवक कार के ऊपर चढ़ गए और वहां भी हंगामा करते रहे. घटना के वीडियो में भी कुछ युवक तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया और दोनों पक्षों को शांत कराया.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद आरोपी युवक का माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई सबूतों के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी.

Advertisement

इस पूरी घटना को लेकर सीओ मंगलौर ने फोन पर बताया कि पूरे मामले में जिन लोगों ने तोड़फोड़ की है, उनके खिलाफ केस दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है. एक युवक को पकड़ा गया है. इसी के साथ अन्य आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और वीडियो चेक किए जा रहे हैं, इन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »