यूपी के सीएम योगी AIIMS ऋषिकेश पहुंचकर मां से मिले, जाना हेल्थ अपडेट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश पहुंचकर वहां इलाजरत अपनी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने रुद्रप्रयाग हादसे में घायल लोगों से भी मुलाकात की.

Advertisement
 मां से मिले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मां से मिले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

अंकित शर्मा

  • ऋषिकेश,
  • 16 जून 2024,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे. यहां उन्होंने  एम्स ऋषिकेश में भर्ती अपनी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.  सीएम योगी ने मां से मिलकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया. साथ ही उनसे बातचीत भी की. वह कुछ देर वहां रुके उसके बाद चले गए. 

बताया जाता है कि सीएम योगी की मां कुछ दिन पहले भी एम्स में इलाज के लिए आई थी. उस समय जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. उसके बाद फिर उनकी आंख की जांच के लिए एम्स में भर्ती किया गया. इसी क्रम में यूपी के सीएम और उनके बेटे योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने पहुंचे.

Advertisement

रुद्रप्रयाग के हादसे में घायल लोगों का भी हाल जाना
एम्स में इलाजरत मां से मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों से भी मुलाकात की और उनका भी हालत चाल जाना. साथ ही चिकित्सकों को उचित उपचार का निर्देश दिया. मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद रहे. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंन्त्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद थे.

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी की थी मुलाकात
बताया जाता है कि रुद्रप्रयाग हादसे में कई घायल उत्तर प्रदेश से हैं. वहीं योगी आदित्यनाथ की मां का इलाज भी एम्स में चल रहा है. बीते दिनों भी योगी आदित्यनाथ की मां एम्स में भर्ती हुई थी. तब जांच के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया था. इसके बाद उनकी आंखों की जांच के लिए फिर एम्स में भर्ती कराया गया. शनिवार को उत्तराखण्ड के मुख्यमंन्त्री पुष्कर धामी ने भी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां से मिलकर उनका हाल चाल जाना था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »