देहरादून: कांग्रेस नेता राजीव जैन के घर ED का छापा, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद

देहरादून के चमन विहार इलाके में मंगलवार सुबह ईडी ने कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और नकदी बरामद हुई. कांग्रेस ने इसे बीजेपी का षड्यंत्र बताया, जबकि भाजपा का कहना है कि जांच के बाद ही छापेमारी हुई है.

Advertisement
कांग्रेस नेता राजीव जैन के घर ED की छापेमारी कांग्रेस नेता राजीव जैन के घर ED की छापेमारी

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 17 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

देहरादून के चमन विहार इलाके में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर छापेमारी की. यह कार्रवाई सुबह करीब चार बजे शुरू हुई, जिसमें ईडी के साथ सीआईएसएफ की टीम भी शामिल रही.

बताया जा रहा है कि छापे के दौरान ईडी को करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ नकदी बरामद हुई है. राजीव जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज हो सकता है. 

Advertisement

ईडी की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इसे बीजेपी का चुनावी षड्यंत्र बताया. उनका कहना है कि निकाय चुनाव से पहले यह कार्रवाई जानबूझकर की गई है. करण माहरा ने कहा कि राजीव जैन काफी समय से बीमार हैं और किसी पार्टी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले रहे थे. यह साफ दर्शाता है कि बीजेपी अपने एजेंडे पर काम कर रही है.

कांग्रेस नेता राजीव जैन के घर ED का छापा

वहीं, भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ईडी किसी के यहां बेवजह छापेमारी नहीं करती. उन्होंने कहा कि राजीव जैन पर पहले से ही नजर थी और यह कार्रवाई पूरी जांच के बाद हुई है.

राजीव जैन कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाते हैं. हरीश रावत के कार्यकाल के दौरान वह उनके सलाहकार भी रहे थे. राजीव जैन का नाम देहरादून में रियल एस्टेट और निवेश के बड़े कारोबारियों में शामिल है.

Advertisement

रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी हैं राजीव जैन

ईडी की इस कार्रवाई के बाद चमन विहार इलाके में हलचल मची रही. मौके पर ईडी की करीब 18 गाड़ियां मौजूद थीं. फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »