देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में IMD का रेड अलर्ट, उत्तराखंड में 10 जुलाई को भी बारिश से नहीं राहत

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में मॉनसून की भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है. IMD ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर समेत कई जिलों में 10 जुलाई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
भारी बारिश से उफान पर नदियां (Photo: PTI) भारी बारिश से उफान पर नदियां (Photo: PTI)

अंकित शर्मा / विकास वर्मा

  • देहरादून/कोटद्वार,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

मॉनसून की भारी बारिश ने उत्तराखंड को पूरी तरह से बेहाल कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर समेत कई जिलों में 10 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिससे भूस्खलन, बाढ़ और नदियों में उफान का खतरा बढ़ गया है.

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून के अनुसार, 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ जगहों पर भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. 

जबकि 10 जुलाई के लिए ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 9-10 जुलाई को राज्य में कई स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश पड़ने की संभावना है. IMD ने लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

बारिश के चलते देहरादून में स्कूल बंद
भारी बारिश की वजह से देहरादून जिले में गुरुवार, 9 जुलाई को सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. 

Advertisement

मूसलाधार बारिश से कोटद्वार में जलप्रलय जैसे हालात
कोटद्वार में बीती रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है. आलम यह है कि सड़कों से लेकर गलियों तक पानी का सैलाब है. सड़कों पर जलभराव के कारण बच्चे जान जोखिम में डालकर दीवारों के सहारे स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं. 

जरा सी चूक किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है, लेकिन नगर की जल निकासी व्यवस्था के दावे फिलहाल कागजों में ही दबे नजर आ रहे हैं.लोग सड़कों पर घुटनों से अधिक पानी में चलने को मजबूर हैं, गालियां लबालब हैं और तालाब में तब्दील हो गई हैं. 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »