देहरादून: सिलेंडर ब्लास्ट में 5 लोग झुलसे, पहले गैस का रिसाव, फिर बिजली के तार में स्पार्किंग से लग गई आग

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

Advertisement
एलपीजी सिलेंडर में रातभर गैस रिसाव होता रहा- (Photo: ITG) एलपीजी सिलेंडर में रातभर गैस रिसाव होता रहा- (Photo: ITG)

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 27 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. घायलों की पहचान विजय साहू (38), उनकी पत्नी सुनीता (35) और उनके बच्चों अमर (11), अनामिका (8) और सनी (8) के रूप में हुई है.

Advertisement

एलपीजी सिलेंडर में रातभर गैस रिसाव
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में रखे एलपीजी सिलेंडर से पूरी रात गैस का रिसाव होता रहा. उसी दौरान किसी बिजली के तार में स्पार्किंग हो गई, जिससे सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों में भी कंपन महसूस किया गया.

मौके पर राहत और बचाव कार्य
हादसे के तुरंत बाद पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने मौके से सभी जरूरी नमूने जुटाए हैं.

प्रशासन ने की अपील
प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे गैस सिलेंडरों की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें और गैस लीकेज की आशंका होने पर तुरंत गैस एजेंसी या हेल्पलाइन को सूचित करें. हादसे के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Advertisement

जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या सिलेंडर की गुणवत्ता में कोई खामी थी या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ.
स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »