इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट का हब बनेगा उत्तराखंड, CM धामी खुद एक्शन मोड में

ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Advertisement
उत्तराखंड में इंटरनेशनल क्याकिंग और कैनोइंग टूर्नामेंट की तैयारियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण किया. (Photo: ITG) उत्तराखंड में इंटरनेशनल क्याकिंग और कैनोइंग टूर्नामेंट की तैयारियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण किया. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • ऊधम सिंह नगर,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल क्याकिंग और कैनोइंग टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों, तकनीकी व्यवस्थाओं, आवागमन, आवास और अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और देश-विदेश से आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. इसके लिए सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की प्राकृतिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा, पर्वतीय खेलों तथा एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बेहद अनुकूल हैं. सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है. इसके लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं और उन्हें वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से केवल खेल गतिविधियों को ही बढ़ावा नहीं मिलता, बल्कि पर्यटन, स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलती है. इससे उत्तराखंड की पहचान एक प्रमुख साहसिक पर्यटन राज्य के रूप में और मजबूत होगी तथा देश-विदेश के पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ खेल गतिविधियों से भी जुड़ेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है.

खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने, बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि यह आयोजन उत्तराखंड की कार्य संस्कृति और आतिथ्य का उत्कृष्ट उदाहरण बन सके. इस अवसर पर विधायक अरविंद पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »