चारधाम यात्रा 2026: पहले दिन 1.23 लाख से ज्यादा भक्तों ने किया रजिस्ट्रेशन, जानें कब से शुरू होगी यात्रा

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 इस वर्ष 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया से शुरू होगी. यात्रा के लिए 6 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है. पहले ही दिन शाम 5 बजे तक 1 लाख 23 हजार 788 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया. सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुआ. श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट और टूरिस्ट केयर ऐप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Advertisement
 चारधाम यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू.(File Photo: ITG)  चारधाम यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू.(File Photo: ITG)

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यात्रा का शुभारंभ होगा. यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. इसी के तहत 6 मार्च से यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पंजीकरण शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में आवेदन करना शुरू कर दिया. पहले ही दिन शाम 5 बजे तक कुल 1 लाख 23 हजार 788 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया. शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष भी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सिलक्यारा टनल का काम अंतिम चरण में... चारधाम यात्रा होगी आसान, 15 मिनट में होगा डेढ़ घंटे का सफर

धामवार पंजीकरण के आंकड़े

पहले दिन के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार अलग-अलग धामों के लिए श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ रजिस्ट्रेशन कराया है. आंकड़ों के मुताबिक यमुनोत्री धाम के लिए 22 हजार 280 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है.

वहीं, गंगोत्री धाम के लिए 22 हजार 702 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 42 हजार 311 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया, जबकि बद्रीनाथ धाम के लिए 36 हजार 495 श्रद्धालुओं ने अपना नाम दर्ज कराया है. इन आंकड़ों से यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है.

ऑनलाइन माध्यम से हो रहा पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट और टूरिस्ट केयर ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल माध्यम से प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की गई है.

Advertisement

साथ ही जानकारी दी गई है कि वेबसाइट या ऐप के जरिए आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. हालांकि, व्हाट्सएप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में कुछ खामियां भी सामने आई हैं, जिन्हें आजतक ने उजागर किया है.

ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 50 काउंटर बनाए गए हैं.

इनमें से 30 काउंटर ऋषिकेश में और 20 काउंटर विकासनगर में स्थापित किए गए हैं. ये काउंटर 24 घंटे संचालित होंगे और कपाट खुलने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा.

यात्रा मार्गों पर सुविधाओं की तैयारी

यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए यात्रा मार्गों पर पेयजल, सार्वजनिक शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही मुख्य और वैकल्पिक सड़कों की मरम्मत के निर्देश भी दिए गए हैं.

परिवहन व्यवस्था के तहत इस बार चारधाम यात्रा के दौरान 1800 बसें संचालित की जाएंगी, जिनमें 400 बसें रिजर्व रखी जाएंगी ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके.

इन तिथियों पर खुलेंगे चारों धाम के कपाट

परंपरा के अनुसार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को खोले जाएंगे. इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे.

Advertisement

वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे. प्रशासन का कहना है कि यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement