उत्तराखंड: चमोली में लैंडस्लाइड से मकान ध्वस्त, एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दबे

उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पेनगढ़ गांव में लैंडस्लाइड होने से एक मकान चपेट में आ गया और पूरी तरह ध्वस्त हो गया. इस मकान में एक ही परिवार के 5 लोग दब गए. मौके पर SDRF की सर्च और रेस्क्यू टीम पहुंची और मलबे में दबे लोगों को निकाला. एक महिला की मौत हुई. जबकि 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड से मकान ध्वस्त हो गया. उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड से मकान ध्वस्त हो गया.

कमल नयन सिलोड़ी

  • चमोली,
  • 22 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पेनगढ़ गांव में लैंडस्लाइड होने से एक मकान चपेट में आ गया और पूरी तरह ध्वस्त हो गया. इस मकान में एक ही परिवार के 5 लोग दब गए. मौके पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है. एक शव बरामद किया गया है. जबकि चार लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है. उनकी हालत गंभीर बताई गई है.

Advertisement

SDRF के अनुसार, शनिवार को जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि थराली पैनगढ़ में दो से तीन मकानों पर मलवा आ गया है, जिसमें 3 से 4 लोगों के दबे होने की संभावना है. मौके पर सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. मौके पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था, जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसमें पांच लोग दबे हुए थे.

SDRF की रेस्क्यू टीम ने एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू किया और तत्काल अस्पताल भेजा. जबकि एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा है, उसे निकालने की कोशिश चल रही है. दो घायलों को पहले ही अस्पताल भेज दिया गया है. एक महिला की मृत्यु हो गई है. कुल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

Advertisement

पिथौरागढ़ में भी सामने आई थी लैंडस्लाइड की घटना

बता दें कि उत्तराखंड में इस साल भारी बारिश हुई है. कई जगहों पर बर्फबारी देखने को मिल रही है. हाल में लैंडस्लाइड की घटनाएं बड़ी हैं. कुछ दिन पहले पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई थी. धारचूला में तवाघाट लिपुलेख सड़क पर नजंग के पास अचानक से पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभरा कर सड़क पर गिर गया था. गनीमत ये रही कि इस भूस्खलन से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. इस लैंडस्लाइड का वीडियो पास से गुजर रहे एक राहगीर ने बना लिया.

लैंडस्लाइड से केदारनाथ हाइवे हो गया था जाम

इसी तरह केदारनाथ हाइवे पर भूस्खलन (landslide) की घटना सामने आई थी. गनीमत रही थी कि वहां से गुजर रहे वाहन पहाड़ी के मलबे की जद में नहीं आए थे. एक साथ कई टन मलबा और बोल्डर पहाड़ी से हाइवे पर गिरे. गनीमत रही कि पहाड़ी से मलबा गिरता देखकर वाहनों चालक रुक गए. हालांकि, एक यात्री बस को कुछ नुकसान हुआ था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »