योगी सरकार के रडार पर 1035 भू-माफिया, 42 पर लगा गैंगस्टर केस, 70 पर आपराधिक केस

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भू-माफियाओं के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक पोर्टल लॉन्च किया जिसमें एंटी भू-माफिया अभियान की पूरी जानकारी है. इस पोर्टल पर एंटी भू-माफिया स्क्वाड द्वारा भू-माफियाओं पर अबतक की कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 24 जून 2017,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भू-माफियाओं के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक पोर्टल लॉन्च किया जिसमें एंटी भू-माफिया अभियान की पूरी जानकारी है. इस पोर्टल पर एंटी भू-माफिया स्क्वाड द्वारा भू-माफियाओं पर अबतक की कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी.उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि 1035 भू-माफियाओं को चिन्हित किया गया है. 42 पर गैंगस्टर एक्ट लगा है, जबकि 70 पर आपराधिक केस लगा है.

Advertisement

अबतक क्या उठाए गए हैं कदम
-153808 को चिन्हित किया गया
-16505 लोगों के खिलाफ राजस्व/सिविल वाद दर्ज हुए
-940 मामलों में अबतक विधिक कार्रवाई हुई
-6,794 हेक्टयर अतिक्रमित भूमि मुक्त हुई

इससे पहले योगी सरकार ने राज्य में भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए टास्कफोर्स बनाया था. भू-माफ़ियाओं के ख़िलाफ़ एक्शन का ऐलान सरकार के चुनावी एजेंडे में था.

योगी खुद करेंगे निगरानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस टास्क फोर्स की निगरानी करते हैं. सरकार ने ज़बरन जमीन क़ब्ज़ा करने वाले लोगों की सूची बनाने का आदेश दिया था. जिले में थाना स्तर पर और थानेदार यह सूची बनाएंगे. इलाक़े के दबंगों की ज़मीनों का ब्योरा देने का भी आदेश दिया गया था. मथुरा में जवाहर बाग कांड के बाद भाजपा ने जमीन क़ब्ज़े और भूमाफ़ियाओं को बड़ा मुद्दा बनाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »