वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद आज आदिवासियों संग दिवाली मनाएंगे योगी आदित्यनाथ

वनटांगियों को अंग्रेज दूर दराज से क्षेत्रों से लाये और पूरा जंगल इन्हीं वन टांगिया लोगों ने लगाया, जिसे आज कुष्महि जंगल कहा जाता हैं. आजादी के 70 साल बाद भी वनटांगिया सभी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं.

Advertisement
यूपी CM योगी आदित्यनाथ यूपी CM योगी आदित्यनाथ

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 19 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदिवासियों के बीच दिवाली मनाएंगे. सैकड़ो सालों से गोरखपुर के आसपास जंगलों में बसे आदिवासी वनटांगि‍याओं के साथ योगी दिवाली मनाएंगे. गोरखपुर योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि है.  

बता दें कि अंग्रेजों के दौरान पहाड़ों से ला कर बसाए गए ये में रहते हैं और तमाम सरकारी सुविधाओं से दूर है. योगी आदित्यनाथ हर साल इनके बीच दिवाली मनाते रहे हैं, लेकिन आज पहली बार बतौर मुख्यमंत्री इन आदिवासियों के साथ होंगे. योगी आदित्यनाथ इनके साथ दिवाली मनाने के दौरान इनके लिए कई सरकारी योजनाओं का ऐलान भी करेंगे. वनटांगियो ने अपने इलाके में योगी के आगमन को लेकर जबरदस्त तैयारी की है.

Advertisement

वनटांगियों को अंग्रेज दूर दराज से क्षेत्रों से लाये और पूरा जंगल इन्हीं वन टांगिया लोगों ने लगाया, जिसे आज कुष्महि जंगल कहा जाता हैं. आजादी के 70 साल बाद भी वनटांगिया सभी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं.  

योगी आदित्यनाथ जब से सांसद हुए तब से इन वन टांगिया के लिए सड़क पर धरना प्रदर्शन किया और हमेशा इनके साथ ही दिवाली मनाई. अब इन्हीं वन टांगिया के बीच दिवाली के दिन पुनः उपस्थित रहेंगे और जश्न मनाएंगे. इन आदिवासियों के बीच योगी प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सरीखे कई योजनाओं के लाभ का ऐलान करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement