UP: ललितपुर में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, दर्जनभर छात्र नेता हिरासत में

पुलिस की ओर से अचानक हुई लाठीचार्ज के बाद करीब दर्जनभर से अधिक छात्रों और छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है. लाठीचार्ज में करीब 3 छात्र घायल भी हुए हैं.

Advertisement
लंबे समय से ललितपुर में छात्र कर रहे प्रदर्शन लंबे समय से ललितपुर में छात्र कर रहे प्रदर्शन

aajtak.in

  • ललितपुर,
  • 14 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST
  • स्कूल के 854 छात्रों की मार्कशीट पर अंक नहीं होने से छात्र परेशान
  • छात्रों, SDM, प्रिंसिपल के बीच बैठक के दौरान छात्रों ने ताला लगाया
  • पुलिस ने बिना किसी चेतावनी के छात्रों को दौड़ाकर पीटना शुरू किया

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बीती रात पुलिस की छात्रों पर बर्बरता सामने आई है. पिछले एक महीने से अपने हक की मांग को लेकर यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट क्लास में पास होने के बावजूद GIC स्कूल के 854 छात्रों की मार्कशीट पर अंक प्रदर्शित नहीं किए जाने से परेशान छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.

सोमवार रात करीब 8 बजे जब मार्कशीट पर अंक प्रदर्शित किए जाने की मांग को लेकर एक बैठक छात्र-छात्राओं, SDM और स्कूल प्रिंसिपल के बीच बातचीत हो रही थी तभी सैकड़ों छात्र वहां एकत्रित हो गए और समस्या का समाधान नहीं निकाले जाने से आक्रोशित छात्रों ने स्कूल का अंदर से ताला लगाकर SDM और प्रिंसिपल को बंधक बनाकर हंगामा शुरू कर दिया.

Advertisement

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स ने बिना किसी चेतावनी के छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया. यही नहीं बहुत से पुलिसकर्मी आग लगी लाठियों से छात्रों को पीटते हुए नजर आए.

इसे भी क्लिक करें --- सपा प्रमुख अखिलेश का तंज- अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर कर ले सरकार, PM के आरोप का भी दिया जवाब

लाठीचार्ज के बाद करीब एक दर्जन से अधिक छात्रों और छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. लाठीचार्ज में करीब 3 छात्र घायल भी हुए हैं. 

पूरे मामले पर जब मीडिया ने SDM सदर और ASP गिरिजेश कुमार से किसके कहने पर छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज की गई, का सवाल किया तो जवाब देने की जगह उल्टा मीडिया को ही जिम्मेदार ठहरा दिया. फिर कुछ भी कहने से मना कर दिया. इस पूरी घटना के बाद लोगों द्वारा सोशल मीडिया में ललितपुर पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी विरोध दर्ज किया जा रहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »