UP: प्रियंका गांधी कल लांच करेंगी कांग्रेस का महिला मेनिफेस्टो

चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अब महिलाओं को साधने की कोशिश कर रही है. इसके लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार को लखनऊ में महिला मेनिफेस्टो लांच करेंगी. इस दौरान कांग्रेस की ओर से एक प्रेस कान्फ्रेंस भी की जाएगी. महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस फोकस कर रही है.

Advertisement
लखनऊ में महिलाओं के लिए मेनिफेस्टो लांच करेंगी प्रियंका गांधी    (FILE) लखनऊ में महिलाओं के लिए मेनिफेस्टो लांच करेंगी प्रियंका गांधी (FILE)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 07 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST
  • जमीन मजबूत करने के लिए शक्ति साधना में जुटी कांग्रेस
  • तमाम घोषणाओं के जरिए हो रही महिलाओं को लुभाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस (UP Congress) महिला मेनिफेस्टो (Women's manifesto) लांच करेगी. प्रियंका गांधी 8 दिसंबर को कांग्रेस का महिला घोषणापत्र जारी करेंगी. इस मामले को लेकर दोपहर 12 बजे लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस वार्ता होगी. महिला मेनिफेस्टो (Women's manifesto) में रोजगार, सुरक्षा और सम्मान के अहम मुद्दे शामिल होंगे. इन मामलों पर फोकस करते हुए कांग्रेस महिलाओं को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है.

Advertisement

महिला वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस की ये नई कोशिश है. कांग्रेस पार्टी को लगता है कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व के चलते में पार्टी भाजपा के महिला वोटरों में सेंधमारी कर सकती है. यूपी के चुनाव में महिला सुरक्षा अहम मुद्दा रहा है. प्रियंका गांधी सीएम योगी के कार्यकाल में हुई बलात्कार की घटनाओं का मुद्दा उठाती रही हैं. चाहे वह उन्नाव हो या हाथरस, प्रियंका गांधी की कोशिश रही है कि वह फ्रंट पर नजर आएं.

सियासी जमीन मजबूत करने के लिए शक्ति साधना में जुटी कांग्रेस

यूपी में सियासी जमीन मजबूत करने के लिए कांग्रेस शक्ति साधना में जुटी है और कोशिश है कि शक्ति के रूप में महिलाओं को साधकर कांग्रेस के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार किया जाए. यूपी में चेहरा प्रियंका गांधी हैं. उन्हीं के इस चेहरे के साथ तमाम घोषणाओं के जरिए महिलाओं को लुभाने की कोशिश की जा रही है. यूपी के चुनाव में नारी शक्ति के दम पर कांग्रेस अपना किला तैयार करना चाहती है. 

Advertisement

'लड़की हूं लड़ सकती हूं' टैगलाइन से यूपी के समर में उतरीं प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने वाला ये चुनावी दांव चला है. प्रियंका ने एक ऐसा मेनिफेस्टो जारी किया है, जिसमें महिलाओं के लिए सौगातों की भरमार है. यूपी के चुनाव में 40 फीसदी सीटें महिलाओं को देने का वादा कांग्रेस पहले ही कर चुकी है. अब पार्टी ने महिलाओं को लेकर अलग से घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »