नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र ने की की सीएम योगी से मुलाकात, सांस्कृतिक संबंधों पर हुई चर्चा

नेपाल नरेश राजा ज्ञानेंद्र ने सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. नेपाल नरेश की यह मुलाकात लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग पर स्थ‍ित मुख्यमंत्री आवास पर हुई.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र

वंदना भारती / कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 08 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

नेपाल नरेश राजा ज्ञानेंद्र ने सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. नेपाल नरेश की यह मुलाकात लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग पर स्थ‍ित मुख्यमंत्री आवास पर हुई.

चीन की बढ़ती दखल

नेपाल में चीन की बढ़ती दखल को देखते हुए और नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र की इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों ने नेपाल और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों पर भी चर्चा की.

Advertisement

यूं तो इस मुलाकात को शिष्टाचार के नाते मुलाकात कहा जा रहा है, लेकिन दोनों के बीच नेपाल और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा हुई.

मकर संक्रांति

गोरखनाथ पीठ में मनाया जाने वाला मकर संक्रांति का पर्व के संबंधों के लिहाज से भी हम हैं. क्योंकि किस्मत में मकर संक्रांति के दिन महंत के बाद पहली खिचड़ी नेपाल नरेश की ओर से चढ़ती है और उसके बाद ही मकर संक्रांति का यह महोत्सव शुरू होता है.

बता दें कि नेपाल नरेश इन दिनों उत्तर प्रदेश की यात्रा पर हैं. जहां एक ओर वह यूपी की सांस्कृतिक सम्पन्नता को देख रहे हैं, वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी कई मुद्दों पर सीएम योगी से चर्चा कर रहे हैं.

पुराना कनेक्शन

दरअसल, गोरखधाम से का गहरा नाता है. गुरु गोरखनाथ से जुड़ा नेपाल का पहला शाही परिवार गोरखा था. वही गुरु गोरखनाथ, जिन्होंने नेपाल में नाथ मठ आंदोलन की स्थापना की. नेपान के राजा बीरेंद्र ने गोरखनाथ मठ के दर्शन करने के बाद नेपाल में मकर संक्रांति की शुरुआत की.

Advertisement

मकर संक्रांति से पहले नेपाल नरेश का गोरखधाम आना भी इसी की एक कड़ी मानी जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »