उन्नाव रेप पीड़िता की मां बोली- रोज कचहरी में हत्या की धमकी देता था विधायक

रेप पीड़िता की मां ने चाचा को जल्द बुलाने की मांग करते हुए कहा कि बीजेपी विधयाक कुलदीप सिंह सेंगर के गुर्गे बाहर घूम रहे हैं.

Advertisement
आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (IANS) आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (IANS)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 29 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

उन्नाव रेप केस की पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में नया मोड़ आया है. पीड़िता की मां ने सोमवार को रेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक्सीडेंट और हत्या कराने का आरोप लगाया है.

पीड़िता की मां ने कहा कि विधायक रोज कचहरी में मारने की बात करता था, आखिर एक्सीडेंट करवा दिया. रेप पीड़िता की मां ने चाचा को जल्द बुलाने की मांग करते हुए कहा कि बीजेपी विधयाक कुलदीप सिंह सेंगर के गुर्गे बाहर घूम रहे हैं. विधायक जेल के अंदर से अपना सारा नेटवर्क मोबाइल के जरिए चलाता है. हमने पुलिस से पहले ही एक्सीडेंट और हत्या कराने का शक जाहिर किया था.

Advertisement

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर कई महीनों से जेल में बंद है. उसके ही गांव की एक युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है. विधायक के भाई पर आरोप है कि उसने पीड़िता के पिता को पेड़ से बांधकर पीटा, उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था, जहां उसकी मौत हो गई थी.

पीड़िता के चाचा महेश को एक दूसरे मामले में जेल भेजा गया है. वह रायबरेली जेल में बंद है. रविवार को पीड़िता और कई अन्य रायबरेली जेल से मिलने जा रहे थे. हादसे में मां की मौत हो जाने से पीड़िता बिल्कुल अनाथ हो गई. उसकी चाची भी नहीं बची और खुद वह मौत से जूझ रही है.

सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता की गाड़ी में रविवार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी चाची और मां की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. रायबरेली के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र की अटौरा चौकी के अंतर्गत सुल्तानपुर खेड़ा मोड़ पर कार व ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »