उन्नाव: कुलदीप सेंगर के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील का निधन, रोड एक्सीडेंट में हुए थे घायल

रायबरेली में एक्सीडेंट में घायल होने के बाद करीब एक साल से महेंद्र सिंह अस्पताल में थे, अब तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया. 

Advertisement
कुलदीप सेंगर के खिलाफ लड़ा था केस कुलदीप सेंगर के खिलाफ लड़ा था केस

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • उन्नाव,
  • 30 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST
  • उन्नाव केस में पीड़िता की ओर से लड़ने वाले वकील का निधन
  • रोड एक्सीडेंट में घायल हुए थे, तबीयत बिगड़ने से मौत

उन्नाव रेप मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील महेंद्र सिंह माखी का निधन हो गया है. रायबरेली में एक्सीडेंट में घायल होने के बाद करीब एक साल से महेंद्र सिंह अस्पताल में थे, अब तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया. 

उन्नाव रेप केस में महेंद्र सिंह माखी ने पीड़िता की ओर से दलीलें पेश की थीं और कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ आवाज उठाई थी. रायबरेली में एक एक्सीडेंट में महेंद्र सिंह घायल हुए थे, जिसमें उनके मल्टीऑर्गन डैमेज हो गए थे. तभी से ही एम्स में उनका इलाज चल रहा था, अब अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में उनका निधन हुआ.

Advertisement
वकील महेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

 

देखें: आजतक LIVE TV

आपको बता दें कि जुलाई 2019 में उन्नाव केस के बाद जब पीड़िता अपने परिवार और वकील के साथ रायबरेली जा रही थी, तब एक ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. जबकि वकील और पीड़िता घायल हुए थे.

जेल में है कुलदीप सेंगर
गौरतलब है कि उन्नाव रेप केस में पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर काफी वक्त तक सुर्खियों में बने रहे थे. उनकी ओर से हाल ही में अदालत में सीबीआई के फैसले के खिलाफ अपील भी की गई थी. 

इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर समेत कुल सात दोषियों को दस-दस साल की सजा हुई थी. इसके अलावा अदालत ने दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था. उन्नाव रेप मामले में नाम आने के बाद 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा से कुलदीप सेंगर की सदस्यता रद्द हो गई थी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »