यूपी: सड़क हादसे में सेना के दो जवानों की मौत, रिश्ते में थे भाई

दोनो रिश्ते में फुफेरे भाई थे और छुट्टी में अपने गांव बहराइच के गौरा पिपरा गांव आए थे. बीती रात करीब 9 बजे दोनों भाई मिहीपुरवा बाजार जा रहे थे. इसी बीच गौरा जंगल से गुजरते वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार ईट से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से उनकी टक्कर हो गई.

Advertisement
सड़क हादसे में सेना के दो जवानों की मौत. सड़क हादसे में सेना के दो जवानों की मौत.

आदित्य बिड़वई

  • बहराइच ,
  • 22 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक सड़क हादसे में सेना के दो जवानों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत आने वाले ककरहा रेंज की है. यहां से बुलेट पर सवार होकर दोनों जवान घर जा रहे थे. तभी उनकी टक्कर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से हुई. दोनों को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए 30 वर्षीय गुरप्रीत सिंह बहराइच रुपईडीहा से सटी इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी में तैनात थे. वहीं, 32 वर्षीय हरमन सिंह उत्तराखण्ड के चर्मा भी भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना में बतौर सिपाही थे.

दोनो रिश्ते में फुफेरे भाई थे और छुट्टी में अपने गांव बहराइच के गौरा पिपरा गांव आए थे. बीती रात करीब 9 बजे दोनों भाई मिहीपुरवा बाजार जा रहे थे. इसी बीच गौरा जंगल से गुजरते वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार ईट से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से उनकी टक्कर हो गई.

ये भी पढ़ें:

उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही जवानों के घर पर मातम फैल गया. उनके परिवार वालों ने बताया कि दोनों भाइयों को लम्बे समय बाद एक साथ छुट्टी मिली थी. दोनों साथ गांव आकर बेहद खुश थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भी फरार हो गया. हालांकि, ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया. पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली है और मामला दर्ज कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »