यूपी: तूफान ने फिर मचाया कोहराम, फिरोजाबाद में 3 लोगों की मौत

दरअसल, फिरोजाबाद के रामगढ़ इलाके के चनोरा गांव में घर बन रहा था और लेंटर डलने की तैयारी चल रही थी. अचानक आए आंधी-तूफान से लेंटर का जाल उखड़कर नीचे आ गिरा और निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाओं ने तबाही मचा दी है, कहीं बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़े तो कहीं तेज हवाओं के चलते कई शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. शनिवार शाम आए आंधी-तूफान से फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ. जिसने तीन लोगों की जिंदगी ही खत्म कर दी.

दरअसल, फिरोजाबाद के रामगढ़ इलाके के चनोरा गांव में घर बन रहा था और लेंटर डलने की तैयारी चल रही थी. अचानए आए से लेंटर का जाल उखड़कर नीचे आ गिरा और निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. जिसमें एक महिला, एक राज-मिस्त्री और एक मजदूर की जान चली गई जबकी एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है. हादसे की खबर के बाद स्थानीय विधायक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

Advertisement

वहीं आगरा में मौसम एक बार फिर भयानक हुआ और देखते ही देखते ऐसी बढ़ गई कि सड़क किनारे लगे होर्डिंग जमीन पर आ गिरे. तेज रफ्तार हवा के साथ ही घने बादल छा गए जिससे दिन में ही अंधेरा हो गया और फिर बारिश शुरू हो गई. जिस तरह की तेज हवाएं आगरा में चलीं वैसी ही हवाएं मथुरा में भी चलीं. मथुरा में भी पेड़ जड़ से उखड़कर वाहनों पर गिरे.

आंधी-तूफान और मौसम की इस मार ने प्रदेश में हाहाकार मचा दिया है, तेज हवाओं का चलना अब लोगों के दिलों में खौफ भर देता है. लोग हैरान हैं कि आखिर मौसम की ये कैसी टेढ़ी चाल है, जो सबकुछ खत्म कर देने पर उतारू है.

बता दें कि भारत के कई राज्यों में तबाही मचाने के बाद भी का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर से पूर्वोत्तर राज्यों की ओर से स्थानांतरित होने के कारण असम सहित पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे तक चक्रवाती हवाओं की आशंका जताई है.

Advertisement

शनिवार शाम को विभाग द्वारा मौसम के पूर्वानुमान की जारी रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी अफगानिस्तान और आस-पास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर मध्य भारत के कुछ राज्यों में बरकरार है.

मौसम की इन परिस्थितियों का असर अन्य उत्तरी राज्यों में भी देखने को मिलेगा. इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में तूफान या तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »