झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, परिवार का हंगामा

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही और गलत इलाज से 10वीं में पढ़ने वाले लड़के की मौत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन.

Advertisement
नाबालिग की मौत के जिम्मेदार की जल्द गिरफ्तारी की मांग नाबालिग की मौत के जिम्मेदार की जल्द गिरफ्तारी की मांग

राहुल झारिया / तनसीम हैदर

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 19 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

के दादरी कोतवाली कस्बे में 15 अगस्त को एक झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा नाबालिग को गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत के मामले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों की नाराजगी मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने को लेकर थी. सैकड़ों ग्रामीणों ने पहले कोतवाली का घेराव किया और उसके बाद नेशनल हाईवे पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जाम लगाए रखा.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दादरी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में रहने वाला सौरभ 10वीं का छात्र था. हल्के बुखार का इलाज करवाने वह अपने परिवार के साथ इलाके के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक गया था. जहां झोलाछाप डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया. इंजेक्शन लगते ही सौरभ की तबीयत बिगड़ती चली गई. आनन-फानन में उसे पहले दादरी के एक प्राइवेट अस्पताल और फिर उसके बाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत दादरी कोतवाली में की. पुलिस ने हल्की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं की गई. जिससे नाराज होकर आज सैकड़ों ग्रामीणों ने पहले दादरी कोतवाली का घेराव किया. जब वहां पीड़ित पक्ष को कोई संतोषजनक जवाब मिला तो नारेबाजी और हंगामा करते हुए लगभग आधे घंटे तक नेशनल हाईवे 91 जाम कर दिया.

Advertisement

जाम के दौरान पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ने पर पुलिसकर्मी भी भागते नजर आए. हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहकर जाम खुलवाया. साथ ही आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.

मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस इस पूरे मामले में लापरवाही बरतते हुए आरोपी के खिलाफ 304-ए के तहत मुकदमा दर्ज करने से बच रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »