योगी बोले- प्रयागराज में अकबर के किले में लगेगी सरस्वती की मूर्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार कुंभ में ऐसे इंतजाम कराए हैं कि स्वच्छता के प्रतीक के कारण एक मक्खी भी नजर नहीं आएगी. भारत की आजादी के बाद यह पहला कुंभ होगा, जिसमें गंगा का शुद्ध जल आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा.

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो-PTI) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो-PTI)

नीलांशु शुक्ला

  • लखनऊ,
  • 24 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि प्रयागराज में मुगल शासक अकबर द्वारा बनाए गए किले में सरस्वती और ऋषि भारद्वाज की मूर्ति स्थापित की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अक्षयवट, सरस्वती कूप को खोला जाएगा. लखनऊ में आयोजित युवा कुंभ को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहली बार है जब कुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में अक्षयवट और सरस्वती कूप को पूजा अर्चना की खातिर खोला जाएगा. मेला के बाद भी लोग यहां पूजा पाठ कर सकेंगे.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पूछा कि मुगल शासक अकबर ने वहां किला बनवाया था तो क्या इसलिए लोग वहां पूजा अर्चना नहीं कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि साढ़े चार सौ साल बाद कुंभ में सरस्वती कुंड और अक्षयवट का लोग दर्शन कर पाएंगे. अकबर के किला बनाने के बाद दर्शन बंद हो गया था. कुंभ को दलित विरोधी भी बताया गया. हम युवाओं को सम्मानजनक ढंग से स्वावलंबी बना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी उर्जा लगाएं. सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें युवा. कौन है जो धरती मां के लिए षड्यंत्र रच रहा है? उसको युवा समझें और भारत को परम वैभव तक पहुंचाएं.

योगी ने कहा कि इस बार कुंभ में ऐसे इंतजाम कराए हैं कि स्वच्छता के प्रतीक के कारण एक मक्खी भी नजर नहीं आएगी. भारत की आजादी के बाद यह पहला कुंभ होगा, जिसमें गंगा का शुद्ध जल आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि 12 से 15 करोड़ लोग कुंभ में आते हैं, जिसमें किसी भी प्रकार का भेद नहीं होता है. कुंभ आयोजन में पूरा देश बिना किसी आमंत्रण के प्रयाग की धरती पर आता है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम नगरी अयोध्या में समरसता कुंभ का आयोजन संपन्न हुआ और आज प्रदेश की राजधानी में चौथा वैचारिक 'युवा कुंभ' के रूप में आयोजित हो रहा है. उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे युवा देश भारत है इस युवा शक्ति ने केवल देश ही नहीं, दुनिया में भी अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का संपूर्ण प्रदर्शन किया है, जो राष्ट्र हित में लाभदायक सिद्ध हुआ है. अगर दुनिया का सबसे युवा देश भारत है तो देश का सर्वाधिक युवा उत्तर प्रदेश में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »