संजय राउत बोले- शिवसैनिकों ने तोड़ी थी अयोध्या में बाबरी मस्जिद

शिवसेना ने राम मंदिर निर्माण की लड़ाई तेज कर दी है. पार्टी का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार अयोध्या में मंदिर नहीं बनाना चाहती, अगर उसे मंदिर बनाना होता तो अबतक अध्यादेश लाना चाहिए था.

Advertisement
शिवसेना नेता संजय राउत (फोटो-बिजनेस टुडे) शिवसेना नेता संजय राउत (फोटो-बिजनेस टुडे)

रविकांत सिंह

  • लखनऊ,
  • 20 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

बाबरी विध्वंस के पीछे शिवसेना का हाथ बताते हुए पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जितनी जल्द हो सके अध्यादेश लाए और अयोध्या में मंदिर निर्माण कराए.

सोमवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, 'लोग अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग उठा रहे हैं. आज यह मांग कतई न उठती अगर 6 दिसबंर 1992 को शिवसैनिक विवादित मस्जिद का ढांचा न गिराते.' राउत ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण कराना चाहिए और उनकी पार्टी इसका पूर्ण समर्थन करेगी.

Advertisement

राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, 'शिवसेना अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है. हमने इसके लिए लड़ाई लड़ी है. हमारे लिए राम मंदिर कोई जुमला नहीं है क्योंकि शिवसेना मानती है कि यह मुद्दा कोर्ट से नहीं जनभावना और राष्ट्र की प्रतिष्ठा के मुताबिक सुलझनी चाहिए.'

संयज राउत ने आगे कहा, 'हमारा मुख्यालय मुंबई में है, लेकिन हम पूरे देश में मंदिर की लड़ाई जारी रखेंगे.' राउत के मुताबिक 24 नवंबर को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या का दौरा करेंगे और लक्ष्मण किला में सरयू आरती करेंगे. राउत ने बताया कि उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »