PM के कार्यक्रम के दौरान BHU के बाहर बवाल, 6 गिरफ्तार

बीएचयू में कार्यक्रम के दौरान जैसे ही मोदी का भाषण शुरू होने को था, आशुतोष सिंह नाम के एक छात्र ने नारेबाजी शुरू कर दी.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र / रोहित कुमार सिंह

  • वाराणसी,
  • 22 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने जबरन अंदर घुसने की कोशिश की तो वहीं, एक छात्र ने मोदी का भाषण शुरू होते ही छात्र संघ की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी.

वाराणसी दौरे पर गए प्रधानमंत्री हिस्सा ले रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान जैसे ही मोदी का भाषण शुरू होने को था, आशुतोष सिंह नाम के एक छात्र ने नारेबाजी शुरू कर दी. उसने छात्र संघ बहाल करने और चुनाव कराने की मांग करते हुए नारे लगाए. हालांकि पुलिस ने तत्काल उसे पकड़कर कार्यक्रम से बाहर कर दिया.

Advertisement

दूसरी ओर, बीएचयू के सिंह द्वार पर बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता रोहित वेमुला के मुद्दे पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री से मिलने की मांग कर रहे थे. उन्होंने सिंह द्वार से जबरस्ती अंदर घुसने का प्रयास किया तो प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी. पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया. बताया जा रहा है कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »