देवरिया में हाथ से सड़क उखाड़ने का वीडियो वायरल, PWD ने बताया क्या था कारण

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक सड़क की मरम्मत के बाद उसका वीडियो वायरल हुआ था जो खराब गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा था. वीडियो सामने आने के बाद PWD ने उस सड़क के कुछ हिस्से को तोड़कर फिर से बनाया है. इसके साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का भी दावा किया जा रहा है.

Advertisement
देवरिया में सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल देवरिया में सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया,
  • 08 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स मरम्मत की गई सड़क को अपने हाथों से उखाड़ कर उसकी खराब गुणवत्ता को दिखा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद अब लोक निर्माण विभाग (PWD) के काम पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

आज तक की टीम ने जब वायरल वीडियो की पड़ताल की तो पाया कि यह वीडियो एकौन थाना क्षेत्र के भेड़ी ग्राम के पास का है जो रुद्रपुर के सवलियागंज से एकौना ग्राम को जाती है. यहां हमने देखा कि तीन किलोमीटर जर्जर हो चुकी सड़क के रिपेयर का काम PWD के द्वारा कराया जा रहा है जो अब सही हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी हरकत में आये और 100 से 200 मीटर तक सड़क को उखाड़ कर फिर से उसे रिपेयर कराया.

Advertisement

यहां देखिए वीडियो      

इस वीडियो को भेड़ी ग्राम के रहने वाले परमानंद  शुक्ला ने बनाकर वायरल किया था. उन्होंने बताया कि रिपेयरिंग का काम चल रहा था जिसकी क्वालिटी सही नहीं थी, मैंने 3 दिन मुंशी से कहा कि जो भी जेई साहब हैं, विभाग के अधिकारी है उनका नंबर दे दीजिए. 

उन्होंने कहा, मुंशी ने हमें धमकाया कि आप होते कौन हैं रोकने वाले मेरा 20000 रु का प्रतिदिन नुकसान होगा क्या तुम दोगे, फिर जब हमने सड़क उखाड़ना शुरू किया और फेसबुक-ट्विटर पर डाला तो रिस्पॉन्स मिला. 

परमानंद शुक्ला ने कहा, अधिकारी लोग आए थे, 200 मीटर का काम हुआ है जो अब कुछ हद तक सही है, इस क्षेत्र में और भी रोड खराब हैं जो ऊंट की पीठ की तरह है. उन्होंने कहा, वीडियो वायरल होने के बाद अब सड़क सही तरह से रिपेयर किया जा रहा है.

Advertisement

बता दें कि जर्जर और टूट चुकी सड़क की बिना धूल-मिट्टी हटाये ही  रिपेयर का काम किया जा रहा था जिसे स्थानीय लोगों ने उजागर कर दिया.

वहीं इस मामले को लेकर PWD के अधिकारी आर के सिंह ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें जल निगम के द्वारा पाइप डाली गई थी और किसानों के द्वारा ज्यादा मिट्टी इकट्ठा किया गया था, सफाई की वहां कुछ दिक्कत थी जिस वजह से सड़क खराब हुई थी. अगले दिन ही उसे तोड़कर सही करा लिया गया और ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए चिट्ठी लिखी गई है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »