रक्षाबन्धन से यूपी पूरी तरह अनलॉक, रविवार का लॉकडाउन भी खत्म करने का योगी सरकार ने किया फैसला

पिछले कुछ महीनों से कोरोना के मामलों में लगातार कमी बनी हुई है. ताजा हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक बंदी को खत्म करने का निर्देश जारी किया है. सीएम योगी के नए आदेश के मुताबिक इस रक्षाबंधन से यूपी को पूरी तरह अनलॉक कर दिया गया है. यानी रविवार को लगने वाला लॉकडाउन अब खत्म हो गया है.

Advertisement
रक्षा बंधन पर सीएम योगी की सौगात (फोटो- आजतक) रक्षा बंधन पर सीएम योगी की सौगात (फोटो- आजतक)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 20 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST
  • रक्षा बंधन पर सीएम योगी की सौगात
  • रविवार की कोरोना पाबंदी हटाई गई

पिछले कुछ महीनों से कोरोना के मामलों में लगातार कमी बनी हुई है. ताजा हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक बंदी को खत्म करने का निर्देश जारी किया है. सीएम योगी के नए आदेश के मुताबिक इस रक्षाबंधन से यूपी को पूरी तरह अनलॉक कर दिया गया है. यानी रविवार को लगने वाला लॉकडाउन अब खत्म हो गया है. माना जा रहा है कि रक्षा बंधन त्योहार से पहले प्रदेशवासियों को योगी सरकार का यह बड़ा तोहफा है.

Advertisement

इससे पहले प्रदेश में शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू था. लेकिन कुछ दिनों पहले (11 अगस्त) ही प्रदेश में शनिवार का कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया था. माना जा रहा है कि अब राज्य में कोरोना के मामले काबू में हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि देश के सबसे बड़े राज्य में दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू अनलॉक प्रक्रिया के दौरान भी लागू था. जब स्थिति कंट्रोल में आने लगी, तब सरकार द्वारा मॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति मिली. वहीं बाजार भी खोल दिए गए थे. लेकिन अब जब यूपी के 60 जिले कोरोना मुक्त बताए जा रहे हैं, ऐसे में सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू (शनिवार और रविवार) में भी बड़ी राहत देने का फैसला लिया है.  

और पढ़ें- जॉनसन एंड जॉनसन ने 12-17 साल के किशोरों पर सिंगल शॉट वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए मांगी मंजूरी

Advertisement

24 घंटे में 36,571 नए केस 
भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 36,571 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि, इसमें करीब 58 फीसदी नए मामले अकेले केरल में मिले हैं. देश में ज्यादातर राज्यों में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है. इसके बावजूद सिर्फ 5 राज्यों में ही 85 फीसद केस दर्ज किए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रिकवरी रेट बढ़कर 97.54 % हो गई है. वहीं, देश में वर्तमान में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 3,63,605 है जो पिछले 150 दिनों में सबसे कम है. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 36,555 मरीज ठीक हुए, जिसके साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,15,61,635 हो गई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »