'सावन का महीना, पवन करे शोर', जब अनुप्रिया पटेल ने गाया गाना, Video

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंच से गाना गाया तो सभागार में मौजूद लोग झूम उठे. वह 'सावन का महीना, पवन करे शोर' गाना गा रही हैं. करीब दो मिनट के इस वीडियो में अनुप्रिया की सुरीली आवाज सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए.

Advertisement
गाना गातीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल गाना गातीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

सुरेश कुमार सिंह

  • मिर्जापुर,
  • 05 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वह 'सावन का महीना, पवन करे शोर' गाना गा रही हैं. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंच से गाना गाया तो सभागार में मौजूद लोग झूम उठे. करीब दो मिनट के इस वीडियो में अनुप्रिया की सुरीली आवाज सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए.

Advertisement

दरअसल, मिर्जापुर शहर के लायंस स्कूल सभागर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हिस्सा लेने पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का संगीत प्रेम एक बार फिर दिखाई दिया. मंच पर जब उन्होंने माइक सम्हाला तो लोग उनकी सुरीली आवाज के दीवाने हो गए. अनुप्रिया पटेल से कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने सांसद से गीत का अनुरोध किया.

इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया उस अनुरोध को टाल नहीं पाईं. अनुप्रिया अच्छी गायिका हैं. उन्होंने 'सावन का महीना, पवन करे शोर' गाना गुनगुनाया.

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को गाते देख सभागार में मौजूद लोगों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया. केंद्रीय मंत्री जब मंच से गा रही थीं तो उनके बगल में पद्मश्री से सम्मानित गायिका अजिता श्रीवास्तव भी मौजूद थीं.

पद्मश्री से सम्मानित गायिका अजिता श्रीवास्तव भी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के गाने कि तारीफ किया. कार्यक्रम का आयोजन पद्मश्री से सम्मानित कजली गायिका अजिता श्रीवास्तव ने ही किया था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »